Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   punita selected for indian hockey team

Sirsa News: राष्ट्रीय हॉकी में पुनीता ने चमकाया बालासर का नाम

Tue, 11 Aug 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 11 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
punita selected for indian hockey team
कांस्य पदक व ट्रॉफी दिखाती पुनीता।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। गांव बालासर की होनहार हॉकी खिलाड़ी पुनीता पुत्री शीशपाल ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
ग्वालियर में आयोजित एकेडमिक नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में पुनीता ने पंजाब की भगता भाई टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर-17 आयु वर्ग में सब-जूनियर और जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तृतीय स्थान हासिल कर दो कांस्य पदक अपने नाम किए।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर पुनीता का चयन भारतीय हॉकी टीम के लिए हुआ है। उसके चयन की खबर से गांव में खुशी का माहौल है। अब पुनीता आगामी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए अगले कुछ महीनों तक प्रशिक्षण प्राप्त करेगी।
विज्ञापन

हॉकी प्रशिक्षक चांदनी सेन और बलजीत सिंह ने बताया कि पुनीता वर्तमान में साई बादल, पंजाब में प्रशिक्षण ले रही है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उसके प्रदर्शन को देखते हुए उसका चयन भारतीय टीम के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले वह राजीव गांधी खेल स्टेडियम, बालासर में हॉकी का प्रशिक्षण लेती रही है। प्रशिक्षकों ने बताया कि उसने चांदनी सेन और बलजीत सिंह के मार्गदर्शन में हॉकी की बारीकियां सीखीं और लगातार अपने खेल में सुधार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed