फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Public Health Department's drinking water line is breaking due to laying of gas pipeline, case registered against the company

Sirsa News: गैस पाइप लाइन डालने से टूट रही जन स्वास्थ्य विभाग की पेयजल लाइन, कंपनी पर मामला किया दर्ज

Mon, 09 Oct 2023 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 09 Oct 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
Public Health Department's drinking water line is breaking due to laying of gas pipeline, case registered against the company

विज्ञापन
सिरसा। शहर में पाइप लाइन के माध्यम से गैस पहुंचाने के लिए गुजरात की एजेंसी की ओर से भूमिगत लाइन डाली जा रही है। इसके कारण भूमि में पहले से दबाई गई पेयजल सहित अन्य लाइन क्षतिग्रस्त हो रही हैं। पाइप लाइन टूटने व मिक्सिंग पानी सप्लाई होने की शिकायतों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। इसके बाद अब अधिकारियों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने गुजरात गैस पाइप लाइन कंपनी पर मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि पेयजल पाइप लाइन टूटने की शिकायत मिलने के बाद उन्होंने 25 सितंबर को कीर्तिनगर क्षेत्र की गली मोदी बिल्डिंग मटेरियल में निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि गुजरात गैस कंपनी की ओर से शहर में गैस पाइप लाइन डाली जा रही है। इस दौरान उन्होंने विभाग की पेयजल लाइन को तोड़ा है। इसके कारण इस क्षेत्र में पानी की सप्लाई बाधित हो गई। कई स्थानों पर पानी की मिक्सिंग होने व पानी न आने की शिकायतें उनके पास पहुंच रही थी। उन्होंने संबंधित एजेंसी क अधिकारियों से भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि इससे पहले शहर में पाइप लाइन डालने को लेकर कंपनी अधिकारियों ने एक लिखित में पत्र दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि गैस पाइप लाइन डालने के दौरान विभाग की पाइपों को किसी भी तरह का नुकसान होता तो वह उसका वहन करेंगे। इसके बाद भी कंपनी की ओर से विभाग की पाइप लाइनें तोड़ी जा रही है। इसके कारण पूरे शहर में स्थिति खराब हो रही है। पुलिस ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा लगाकर गुजारा गैस पाइप लाइन कंपनी पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article