फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   PTI and DP of 304 schools of the district participated in the self-defense workshop

Sirsa News: सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप में जिले के 304 स्कूलों के पीटीआई व डीपी ने लिया भाग

Sat, 20 Jan 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 20 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
PTI and DP of 304 schools of the district participated in the self-defense workshop
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप में ​शिक्षकों को संबो​धित करते हुए उपायु
सिरसा। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में शुक्रवार को सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 304 राजकीय स्कूलों के लगभग 600 पीटीआई व डीपी ने वर्कशॉप में हिस्सा लिया। वर्कशॉप में कोच ने सभी शिक्षकों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं। अब ये शिक्षक राजकीय स्कूलों में जाकर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे। वहीं इस कार्यक्रम की ब्रांड एंबेसडर दिव्यांग शिक्षिका पूनम को बनाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए व सुरक्षित समाज की स्थापना के लिए लड़कियों में मानसिक मजबूती का होना बहुत ही जरूरी है। जो व्यक्ति आत्म सुरक्षा में सक्षम होगा, वह उसे तरक्की करने से कोई नहीं रोक सकता। इसलिए जरूरी है कि युवाओं में विशेषकर युवतियों को सेल्फ डिफेंस में निपुण होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप आयोजित की गई है। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी असहज परिस्थिति में स्वयं की सुरक्षा कैसे की जाए, इसके लिए सेल्फ डिफेंस की क्षमता बहुत जरूरी होती है। इससे न केवल मानसिक तौर से मजबूती मिलती है, बल्कि विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में मदद मिलती है। विशेषकर महिलाओं को इस दिशा में सक्षम होना बहुत ही जरूरी है। सरकार की ओर से लड़कियों की सुरक्षा की दृष्टि के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां व कार्यक्रम चलाए गए हैं। इसी कड़ी में जिला में भी लड़कियों में आत्म सुरक्षा की भावना को बल देने के लिए सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रांड एंबेसडर पूनम ने सिखाए सुरक्षा के गुर
सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम की ब्रांड एंबेसडर हिसार के बरवाला के गांव की रहने वाली है। जो बोल नहीं पाती है। शिक्षिका दिव्यांगों को पढ़ाती है। उपायुक्त की ओर से दिव्यांग पूनम को कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इस दौरान पूनम ने सभी शिक्षकों को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए। वहीं जूडो कोच अर्चना व ताइक्वांडो कोच अनिल ने सभी शिक्षकों प्रशिक्षित किया।

हर रोज विद्यार्थियों की लेनी होगी क्लास
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप में जिलेभर के स्कूलों के पीटीआई व डीपी शिक्षकों ने हिस्सा लिया। वहीं इस दौरान जिले के 304 स्कूलों के करीब 600 पीटीआई व डीपी ने भाग लिया। वर्कशॉप में जिन शिक्षकों ने सेल्फ डिफेंस के गुर सीखें है, वो आगे चलकर स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को सिखाएंगे। राजकीय स्कूलों में अगले दो महीने तक नियमित तौर पर विद्यार्थियों को सेल्फ डिफेंस स्किल के बारे में बताना होगा। वहीं विद्यार्थियों को प्रतिदिन आत्मरक्षा का अभ्यास करवाना होगा। ताकि छात्राएं मुश्किल पड़ने पर स्वयं अपनी रक्षा कर सके। वहीं इस तरह की कार्यशाला निरंतर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed