फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Provisional result of NMMS declared in the district, 113 students passed

Sirsa News: जिले में एनएमएमएस का प्रोविजनल परिणाम घोषित, 113 विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

Tue, 11 Feb 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 11 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Provisional result of NMMS declared in the district, 113 students passed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने एनएमएमएस (राष्ट्रीय साधन एवं योग्यता परीक्षा) का प्रोविजनल परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार जिले में 113 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। परीक्षा में पास हुए विद्यार्थियों को अब चार साल तक प्रति माह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।

राजकीय विद्यार्थियों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को सरकार 4 साल तक 48 हजार रुपये का भत्ता देती है। इसके लिए विद्यार्थियों को एनएमएमएस की परीक्षा देनी पड़ती है। बता दें कि जिले में परीक्षा 17 नवंबर 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा को लेकर 3739 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। इसमें से 113 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। परीक्षा पास करने पर हर साल 9वीं, 10वीं, 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मासिक एक हजार छात्रवृति दी जाती है। विद्यार्थियों को प्रोविजनल परिणाम घोषित किया गया है। विद्यार्थियों के दस्तावेजों की वेरिफिकेशन के बाद विद्यार्थियों का फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


::::::::::::::::::::::::::::::::

खंड वाइज विद्यार्थियों का परिणाम

खंड का नाम, विद्यार्थियों की संख्या

- बडागुढ़ा, 11

- चोपटा, 37

- डबवाली, 18

- ऐलनाबाद, 4

- ओढां, 2

- रानियां, 27

- सिरसा, 14

:::::::::::::::::::::::::::::::

जिलास्तर पर टॉप स्कूल

स्कूल का नाम, विद्यार्थियों की संख्या

- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रूपावास चोपटा, 5

- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बालासर रानियां, 5

- राजकीय मॉडल स्कूल गुसाईंआना चोपटा, 5

::::::::::::::::::::::::::::::::::::



छात्रवृत्ति के लिए ये मानक तय



विभाग की ओर से आरक्षण के अनुसार छात्रवृत्ति दी जानी है। परीक्षार्थी के माता-पिता की कुल वार्षिक आय 3 लाख 50 हजार रुपये से कम होनी चाहिए। चयनित विद्यार्थियों को जिलास्तर पर आरक्षण के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में बीसी-ए कैटेगरी को 16 प्रतिशत, बीसी-बी कैटेगरी को 11 प्रतिशत, एससी को 20 फीसदी, शारीरिक दिव्यांग कैटेगरी को 3 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। शेष सामान्य वर्ग विद्यार्थियों को सक्षम अधिकारियों द्वारा जारी प्रमाण पत्र की कॉपी आवेदन पत्र के साथ अपलोड करनी होगी, जिसके आधार पर ही आरक्षण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




----------------





इन दस्तावेज का होगा सत्यापन

- परिवार की आय का प्रमाण पत्र ।

- कक्षा सातवीं व आठवीं की डीएमसी।



- विद्यार्थी के आधार कार्ड।



- विद्यार्थी की बैंक कॉपी की फोटोकॉपी ।



- विद्यार्थी का जाति प्रमाण पत्र।



- अगर विद्यार्थी दिव्यांग है तो उसका प्रमाण पत्र।





::::::::::::::::::::



एनएमएमएस परीक्षा का प्रोविजनल परिणाम बोर्ड ने घोषित कर दिया है। इसमें कुल 113 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इन विद्यार्थियों को विभाग की तरफ से प्रति माह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। - हरीश चावला, एनएमएमएस नोडल अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed