{"_id":"dc6284980105b6d221d256591983ff81","slug":"protest-of-gurudwara-building-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा भवन पर लगाई काली झंडियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा भवन पर लगाई काली झंडियां
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Wed, 11 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में गुरुग्रंथ साहिब की हुई बेअदबी से गुस्साए सिख समाज ने मंगलवार को स्थानीय गुरुद्वारा सिंह सभा में एकत्रित होकर अपने गुस्से का इजहार किया। पूरे गुरुद्वारा भवन पर काली झंडिया लगाई गई वहीं सिख समाज के लोगों ने काले बिल्ले भी लगाए।
विज्ञापन
इस दौरान गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष लखविंद्र सिंह लक्खा, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जीत सिंह खालसा, सरपरस्त उज्ज्वल सिंह मक्कड़, रिछपाल सिंह, कृष्ण तनेजा, गुरपाल सिंह गोरा, स्वर्ण सिंह ढोल, महेंद्र सिंह सोनी, मान सिंह, गुरभेज सिंह, सुरजीत सिंह आदि ने कहा कि पंजाब के गांव बरगाड़ी में हुई गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी निंदनीय है वहीं वहां की बादल सरकार की कार्यप्रणाली असहनीय है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रकाश सिंह बादल की सरकार होते हुए भी अभी तक किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ा गया है वहीं इस मामले में शांतिपूर्वक रोष प्रकट कर रहे सिख समाज के लोगों को गोलियां मारने वाले किसी भी पुलिसकर्मी के विरुद्ध कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
यह पंजाब स्थित बादल सरकार की नाकामयाबी है। जिसे सिख समाज किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि गुरुग्रंथ साहब की बेअदबी को सहन न करते हुए सिख समाज इस दीपावली को काली दीपावली के रुप में मना रहा है ताकि भविष्य में गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी जैसे निंदनीय कार्य की पुनरावृत्ति करने की कोई भी शरारती तत्व हिम्मत न जुटा सके। उन्होंने सिख समाज के अपील की कि वे भी इस दीपावली को काली दीपावली के रुप में मनाएं।