फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   protest,meeting,farmer,sirsa news,rakesh tikait,OP chautala

जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी दिल्ली से वापस नहीं आएंगे किसान : टिकैत

Fri, 23 Apr 2021 10:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
protest,meeting,farmer,sirsa news,rakesh tikait,OP chautala
किसान नेता राकेश टिकैत शुक्रवार को भावदीन टोल प्लाजा, ओढां व पंजुआना में किसानों के बीच पहुंचे। यहां पहुंचने पर लोगों ने उनका फूल मालाएं डालकर भव्य स्वागत किया। हालांकि टिकैत तीनों जगहों पर थोड़ी ही देर के लिए रुके, लेकिन किसानों में जोश भर गया। टिकैत ओढां में निर्धारित समय से काफी लेट पहुंचे, लेकिन लोग उनको सुनने के लिए इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने कहा कि अब कटान व बिजाई का कार्य निपट चुका है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान दिल्ली पहुंचकर धरने में शामिल हों। उन्होंने सरकार पर बरसते हुए कहा कि ये सरकार आंदोलन को समाप्त करने के लिए तरह-तरह के षडयंत्र रच रही है। किसान अब सरकार की सभी चालें समझ चुके हैं। किसान दिल्ली में अपना हक मांगने के लिए गए हैं और अपना हक लेकर ही वापिस मुड़ेंगे। जब ये लोग 5 वर्ष सरकार चला सकते हैं तो हम भी अपना आंदोलन बरकरार रख सकते हैं।
विज्ञापन

टिकैत ने किसानों में जोश भरते हुए कहा कि आंदोलन को किसी भी कीमत पर ठंडा न पड़ने दें। बड़ी संख्या में किसान बॉर्डर पर पहुंचे। टिकैत ने कहा कि वे 15-16 राज्यों का दौरा कर चुके हैं। लोगों में कृषि कानूनों को लेकर सरकार के प्रति रोष है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जिद्द पकड़ रखी है तो किसान भी पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने आंदोलन स्थलों पर पक्के मोर्चे लगा लिए हैं। जब तक सरकार अपने कृषि कानून वापिस नहीं लेती, तब तक कोई भी किसान धरने से नहीं लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पंजुआना में राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार कोरोना का बहाना लेकर किसानों का आंदोलन रोकना चाहती है। लेकिन किसान आंदोलन से नहीं उठेगा। टिकैत ने ऑक्सीजन के ट्रक को रोके जाने की बात पर कहा कि ऐसा नहीं है। आंदोलन में किसानों द्वारा रोड पर पूरा रास्ता छोड़ा गया है। ऑक्सीजन का ट्रक आंदोलन को बदनाम करने के लिए जान-बूझकर भेजा गया था। इस अवसर पर किसान नेता गुरदास सिंह लक्कड़ांवाली, कौर सिंह कुंडर ओढां, गुरचेत सिंह, केवल मल्हान, मंजीत सिंह महराजका व भूप मल्हान मौजूद थे।

तेजाखेड़ा फार्म पर पूर्व सीएम से मिले टिकैत
किसान नेता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को तेजाखेड़ा फार्म पर पूर्व सीएम ओपी चौटाला के साथ मुलाकात की। इस मौके पर किसान आंदोलन पर भी चर्चा हुई। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि उन्होंने चौधरी देवीलाल और चौधरी ओपी चौटाला के साथ काम किया। यह एक पारिवारिक मुलाकात है, कोई राजनैतिक मुलाकात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed