{"_id":"6593a58de416a6d1f202b47b","slug":"protest-against-viksit-bharat-sankalp-yatra-in-village-karmshana-of-sirsa-villager-demanding-irrigation-water-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: गांव कर्मशाना में विकसित भारत यात्रा के कार्यक्रम का विरोध, ग्रामीण कर रहे सिंचाई के पानी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: गांव कर्मशाना में विकसित भारत यात्रा के कार्यक्रम का विरोध, ग्रामीण कर रहे सिंचाई के पानी की मांग
Tue, 02 Jan 2024 11:26 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:26 AM IST
सार
सिरसा में विकसित भारत यात्रा के तहत कार्यक्रम का विरोध किया गया है। गांव कर्मशाना के ग्रामीणों ने कहा कि चार महीने से वह धरने पर बैठे हैं और फसलों के लिए नहरी पानी की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद आजतक कोई सुनवाई उनकी नहीं हुई है।
विज्ञापन
लोगों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरसा के ऐलनाबाद के गांव कर्मशाना के राजकीय उच्च विद्यालय में मंगलवार को विकसित भारत यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन प्रशासन की ओर से किया जाना था। ग्रामीणों को जैसे ही सूचना मिली तो वह एकजुट हो गए और अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यक्रम नहीं करने दिया। अधिकारियों व कर्मचारियों को बिना कार्यक्रम ही वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर अपना विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि चार माह से नहरी पानी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन आज तक सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि चार महीने से वह धरने पर बैठे हैं और फसलों के लिए नहरी पानी की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद आजतक कोई सुनवाई उनकी नहीं हुई है। हम योजनाओं का क्या करें, जब हमारी फसलें ही बिना पानी के बर्बाद हो रही है। ऐसे में किसानों के लिए इस कैंप का कोई मायना नहीं रहता है। सरकार हमें नहरी पानी मुहैया करवाए। ग्रामीणों ने कहा कि भविष्य में जब तक पीने व सिंचाई के लिए पानी हमें नहीं मिलेगा। हमारा विरोध सरकार के खिलाफ जारी रहेगा।
विज्ञापन