{"_id":"694ad322b58df4b80803947b","slug":"protest-against-online-transfer-policy-sirsa-news-c-128-1-sir1002-149995-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सिरसा। बिजली निगम में प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी। संघ
सिरसा। एचएसईबी वर्करज यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ भिवानी के बैनर तले सेंटर काउंसिल के आह्वान पर ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ सिरसा सर्कल कार्यालय के समक्ष सर्कल स्तर पर प्रदर्शन किया। वहीं अधीक्षण अभियंता सिरसा को अतिरिक्त मुख्य सचिव बिजली विभाग पंचकूला के नाम ज्ञापन दिया गया।
विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन के सर्कल सचिव सतिंद्र मोंगा ने की और मंच संचालन सिटी यूनिट सेकेटरी सुरेश मंगल ने किया। विरोध प्रदर्शन में विशेष रूप से राज्य प्रेस सचिव श्याम लाल खोड उपस्थित रहे। सर्कल सचिव सतिंद्रर मोंगा ने कहा कि निगम मैनेजमेंट व हरियाणा सरकार जो ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी बिजली कर्मचारियों पर थोपना चाहती है, उससे न केवल निगम का बल्कि कर्मचारी का बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है। तब तक संघर्ष जारी रहेगा, जब तक पॉलिसी वापस नहीं हो जाती।
सिटी यूनिट प्रधान सीताराम ने अपने संबोधन में कहा कि फील्ड के टेक्निकल कर्मचारियों को ट्रांसफर पॉलिसी में लाना कर्मचारियों को सीधे तौर पर मौत के मुंह में धकेलने का फरमान है, जिसे एचएसईबी वर्कर यूनियन पूरा नहीं होने देगी। सब अर्बन यूनिट के प्रधान मनोज ने बताया कि यदि बिजली कर्मचारियों को ट्रांसफर किया गया तो फील्ड के एरिया की जानकारी के अभाव में नए बिजली कनेक्शन पर भी डिफाल्टर उपभोक्ताओं की पहचान कर पाना मुश्किल होगा। इससे निगम को रेवेन्यू का बहुत बड़ा नुकसान प्रदेश भर में होने वाला है। इय मौके पर सुरेंदर पूनिया, विजय सैनी, जयदेव, जगबीर, जसपाल, रामशरण, गुरचरन व अन्य मौजूद रहे।