{"_id":"64305d2963da7732020f2de4","slug":"prostitution-was-going-on-in-the-hotel-police-arrested-13-including-young-men-and-women-sirsa-news-c-21-hsr1033-101091-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने युवक-युवतियों सहित 13 को किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने युवक-युवतियों सहित 13 को किया काबू
Fri, 07 Apr 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों को पकड़कर ले जाती पुलिस।
सिरसा। शहर से सर्कुलर रोड पर स्थित एक होटल में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार में लिप्त लोगों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने होटल से पांच युवतियों सहित कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने होटल मालिक सहित 14 के खिलाफ अवैध धंधा करने और देह व्यापार करने की धारा लगाकर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस की ओर से होटल में जांच किए जाने के बाद न तो यहां पर रजिस्टर पाया गया और न ही किसी भी युवक व युवती की आईडी बरामद हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे डीएसपी साधू राम के नेतृत्व में शहर थाना पुलिस, महिला थाना पुलिस ने बरनाला रोड स्थित ड्रीम होटल पर छापा मारा टीम ने होटल में बने कमरों की तलाशी ली। यहां पर पांच युवतियां व युवक संदिग्ध परिस्थिति में मिले। पुलिस ने रिसेप्शन पर खड़े युवक से दस्तावेज, रजिस्टर और आईडी संबंधित जानकारी मांगी। यहां पर न तो रजिस्टर मिल पाया गया और न ही किसी युवक व युवती की आईडी बरामद हुई। ऐसे में महिला पुलिस बल को मौके पर बुलाकर पांच युवतियों, पांच युवकों, एक होटल मैनेजर सहित अन्य दो युवकों को काबू कर लिया है। पुलिस ने होटल मालिक व अन्य के खिलाफ देह व्यापार करने और अवैध कार्य करवाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लड़कियों की सप्लाई करने वाले दो युवकों को भी किया है काबू
पुलिस की छापा कार्रवाई के दौरान दो एजेंट भी पुलिस के साथ लगे हैं, जो कि लड़कियों की सप्लाई किए जाने का काम करते थे। पुलिस की ओर से छापा कार्रवाई किए जाने की सूचना मिलने के बाद आसपास के काफी लोग भी यहां पर एकत्र हो गए। युवक व युवतियों के मुंह पर कपड़ा बांधकर उन्हें शहर थाना में पहुंचाया गया है। पुलिस अब पूरे मामले के संबंध में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने एक सप्ताह पहले ही ओवरब्रिज के नीचे से लड़कियों को किया था काबू
पुलिस की ओर से लगातार होटल, कैफे, हुक्का बार, स्पा सेंटर सहित अन्य स्थानों पर छापा कार्रवाई की जा रही है। यहां पर वैध रूप से कार्य करने वाली युवक व युवतियों को काबू किया जा रहा है। पुलिस की ओर से तीन दिन पहले ही शहर के खैरपुर क्षेत्र में स्थित एक स्पा सेंटर से दो लड़कियों व तीन लड़कों को संदिग्ध अवस्था में काबू किया था। हालांकि इससे पहले शहर के ओवरब्रिज के नीचे, बरनाला रोड, लाल बत्ती चौक सहित अन्य कई स्थानों पर छापा कार्रवाई कर करीब 20 युवक व युवतियों को काबू किया था, जिन पर देह व्यापार का मामला दर्ज किया गया है।
डीएसपी बोले
होटल में अवैध कार्य होने की शिकायत मिली थी, जिसके पश्चात छापा कार्रवाई कर पांच युवतियों सहित 13 लोगों को काबू किया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद होटल मालिक व पकड़े गए 13 आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार सहित अन्य धारा लगाकर मामला दर्ज कर लिया गया है। होटल मालिक को पकड़ने के लिए छापा कार्रवाई की जा रही है।
-साधू राम, डीएसपी सिरसा।