फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Procession will be held on Shri Ram Vigraha Prana Pratishtha Festival, 25 jhankas will be included

Sirsa News: श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर निकाली जाएगी शोभायात्रा, 25 झांकियां होंगी शामिल

Sat, 06 Jan 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 06 Jan 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Procession will be held on Shri Ram Vigraha Prana Pratishtha Festival, 25 jhankas will be included
बाबा तारा कुटिया में 31 फुट ऊंची भगवान श्रीराम की मूर्ति तैयार करते हुए कारीगर। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर 22 जनवरी को सिरसा में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक-व्यापारिक और अन्य संस्थाओं की ओर से भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा आयोजित की जाएगी। इसमें 25 झांकियां, ऊंट, घोड़े, हाथी और अनेक ढोल-बैंड पार्टियां शामिल होंगी। यात्रा में भगवान श्रीराम की 11 फुट की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र होगी। यात्रा में श्रद्धालु धर्म ध्वजाएं लेकर चलेंगे।
श्री बाबा तारा कुटिया में 31 फुट ऊंची भगवान श्रीराम की मूर्ति का अनावरण होगा। 31000 दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे। राम संग भजन संध्या में प्रख्यात सूफी गायक कंवर ग्रेवाल भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान करेंगे। इसके साथ ही भंडारा आयोजित किया जाएगा। शोभायात्रा को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। इसमें नगर की अधिकतर धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सहयोग भी रहेगा।
विज्ञापन



ओडिशा के कारीगर बना रहे श्रीराम की मूर्ति
रानियां रोड स्थित श्री बाबा तारा कुटिया में भगवान श्रीराम की 31 फुट ऊंची मूर्ति का निर्माण कार्य जारी है। इसे बनाने में ओडिशा के कलाकार लगे हुए हैं। शोभायात्रा के लिए भगवान श्रीराम की 11 फुट की मूर्ति का निर्माण अलग से किया जा रहा है। जहां पर भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापित की जाएगी, उस पार्क में भव्यता प्रदान करने को लेकर अलग से कार्य जारी है। पार्क के साथ की रेलिंग लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



संस्थाओं की ओर से शामिल की जाएंगी झांकी
कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने बताया कि शोभायात्रा में सभी धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक और अन्य संस्थाओं की ओर से एक-एक झांकी होगी। यात्रा में 25 झांकियां शामिल होंगी। हर झांकी के आगे हाथी, घोड़े और ऊंट चलेंगे। कांडा ने बताया कि शोभायात्रा के सबसे आगे 5100 धर्मध्वजा धारक महिलाएं और पुरुष होंगे। शोभायात्रा महाराजा अग्रसेन स्कूल से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों और बाजारों से होती हुई रानियां रोड स्थित श्री बाबा तारा कुटिया परिसर में जाकर संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed