फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Process for bar elections begins, four advocates filed nominations on the first day

Sirsa News: बार चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू, पहले दिन चार अधिवक्ताओं ने भरा नामांकन

Thu, 16 Nov 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 16 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Process for bar elections begins, four advocates filed nominations on the first day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 15 दिसंबर को होगा। वीरवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। 18 नवंबर तक अधिवक्ता चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं और 20 नवंबर को नाम वापस लिया जा सकता है।
वीरवार को उप प्रधान पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता लक्की दुग्गल ने नामांकन पत्र भरा। एडवोकेट लक्की दुग्गल पहले भी जिला बार एसोसिएशन के उप प्रधान रह चुके हैं। इसके अलावा सचिव पद के लिए एडवोकेट जसविंदर सिद्धू, प्रधान पद के लिए एडवोकेट आदित्य राठौर व संयुक्त सचिव पद के लिए एडवोकेट राखी मौर्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट प्रयाग राज ने बताया कि बार चुनाव को लेकर मतदान 15 दिसंबर को होगा और इसी दिन शाम को मतगणना भी होगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार को 10 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही उपाध्यक्ष एवं सचिव के लिए पांच वर्ष, संयुक्त सचिव पद के लिए तीन वर्ष का अनुभव होना है। इसके अलावा बार के सभी सदस्यों को वोट करने के लिए लाइब्रेरी से ली गईं किताबें जमा करानी होंगी। इसके साथ ही अपने चेंबर का बकाया बिजली का बिल भी जमा करना होगा। इसमें चूक होने पर सदस्य मतदान नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान पद के सबसे ज्यादा उम्मीदवार खड़े होेने की उम्मीद
इस बार प्रधान पद पर सबसे ज्यादा उम्मीदवार खड़े होने की उम्मीद है। चर्चा है कि इस बार प्रधान पद पर 7 से ज्यादा अधिवक्ता अपनी दावेदारी जताएंगे। इस बार करीब 1300 अधिवक्ता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।





मतदाताओं को प्रभावित नहीं कर सकेंगे उम्मीदवार
उम्मीदवार चुनाव प्रक्रिया के दौरान होटल, रेस्टोरेंट या बार रूम में मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से पार्टी, किसी पार्टी या कोई फंक्शन नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा सिक्योरिटी राशि वापस नहीं होगी। उम्मीदवार वोट मांगने के उद्देश्य से किसी भी मतदाता के घर नहीं जाएंगे। चेंबर और न्यायिक परिसर में उम्मीदवार होर्डिंग, बैनर और बिल्स नहीं लगाएंगे, ऐसा पाए जाने पर नामांकन रद्द हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed