फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   problems of farmers will soon be resolved

आढ़तियों और किसानों के समस्याओं का जल्द होगा समाधान : मंत्री

Sat, 18 Apr 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
problems of farmers will soon be resolved
आढ़तियों के साथ बैठक करते बिजली मंत्री। - फोटो : Sirsa
जिले में सोमवार से होने वाली गेहूं की खरीद को लेकर दि आढ़तियान एसोसिएशन तथा मार्केट कमेटी के अधिकारियों की बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह ने बैठक ली। आढ़तियान एसोसिएशन के प्रधान ने मंत्री को बताया कि वह किसानों की ऑनलाइन मैपिंग नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनको समस्या आ रही है। बिजली मंत्री ने उसी समय आढ़तियों के प्रधान हरदीप सरकारिया की बात कृषि मंत्री जेपी दलाल से करवा दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि आढ़तियों तथा किसानों की समस्या का समाधान जल्द हो जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार से सिरसा अनाज मंडी में गेहूं की खरीद शुरू होनी है। जिसको लेकर मार्केट कमेटी ने आढ़तियों को एक आईडी उपलब्ध करवाई थी कि वह अपने किसानों की ऑनलाइन मैपिंग कर सकें। लेकिन इसको लेकर दि आढ़तियान एसोसिएशन के प्रधान हरदीप सिंह सरकारिया ने बताया कि वह किसानों की ऑनलाइन मैपिंग नहीं कर पा रहे हैं। इससे समस्या आ रही है कि वह जिन किसानों ने पोर्टल पर पंजीकरण करवाते समय जो नंबर दिया था, या तो वह बंद है या फिर वह किसी और का है। जिस कारण मैपिंग करने में परेशानी आ रही है। वहीं प्रधान ने बताया कि अधिकतर किसानों का जब नंबर आएगा उस समय तक किसान की फसल कटी भी नहीं हो सकती। जिस कारण उसका एक बार नंबर आने पर दोबारा आने में समय लग जाएगा।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी आढ़तियों के साथ मिलकर तैयार करे किसानों की सूची
हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने गेहूं खरीद को लेकर अनाज मंडी सिरसा का दौरा किया और आढ़तियान एसोसिएशन से बात की। इस मौके पर जिले के एसडीएम जयवीर यादव तथा मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया भी अनाज मंडी में मौजूद रहे। दि आढ़तियान एसोसिएशन के प्रधान हरदीप सरकारिया ने किसानों तथा आढ़तियों की ऑनलाइन मैपिंग की समस्या बताई। जिस पर बिजली मंत्री ने उसी समय कृषि मंत्री जेपी दलाल को फोन किया और आढ़तियान एसोसिएशन के प्रधान हरदीप सरकारिया की बात करवाई। जिस पर सरकारिया ने कृषि मंत्री को बताया कि ऑनलाइन मैपिंग से किसानों को परेशानी हो सकती है। इसके अलावा सरकार मार्केट कमेटी को आदेश दे कि वह आढ़तियों के साथ मिलकर किसानों की सूची तैयार करें और किसानों को जानकारी दे कि किस दिन कौन सा किसान अपनी फसल लेकर आएगा। कृषि मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि वह इसका आदेश वह मार्केट कमेटी को दे देते हैं। जल्द ही आढ़तियों के साथ मिलकर किसानों की सूची तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed