{"_id":"6a6112c2c641e8459009aeb4","slug":"problem-of-water-logging-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161909-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जलभराव से दिक्कतें, 24 घंटे में फिर बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जलभराव से दिक्कतें, 24 घंटे में फिर बारिश की संभावना
Thu, 23 Jul 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
अग्रसेन कॉलोनी में जलभराव का दृश्य।
तापमान पांच डिग्री तक गिरा
फोटो 17
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मंगलवार को हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में बुधवार तक जलभराव की स्थिति बनी रही। पानी की उचित निकासी न होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान जिले के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
अग्रसेन कॉलोनी, हिसार रोड और ऑटो मार्केट जैसे क्षेत्रों में सड़कें व गलियां पानी में डूबी रहीं। इससे स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिनभर मौसम सुहावना बना रहा।
लोगों को दोबारा बारिश होने की उम्मीद थी लेकिन देर रात तक बारिश नहीं हुई। बादलों के कारण उमस कम रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मंगलवार की बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी जमा हो गया।
विज्ञापन
बुधवार को भी यह स्थिति बरकरार रही। पानी की निकासी की व्यवस्था ठीक न होने से समस्या बढ़ गई। सड़कों और गलियों में पानी भरने से पैदल चलने वालों और वाहन चालकों दोनों को परेशानी हुई। कई घंटों तक लोगों को जलभराव के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
तापमान में गिरावट और बारिश की संभावना
मंगलवार की बारिश के बाद जिले के अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इससे पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान सिरसा व आसपास के क्षेत्रों में फिर से बारिश होने की संभावना जताई है।