{"_id":"6b0c5a959ed8cafae305749e","slug":"problem-of-mental-health-in-youth-sirsa-news-c-128-1-sir1013-169349-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नागरिक अस्पताल में बढ़ी मानसिक स्वास्थ्य परामर्श की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नागरिक अस्पताल में बढ़ी मानसिक स्वास्थ्य परामर्श की मांग
Sun, 29 Nov 2026 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 29 Nov 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
- बदलती जीवनशैली, कॅरिअर की चिंता और काम का दबाव बन रहे हैं मुख्य कारण
- चिकित्सक बोले, मन की उलझनों को छिपाएं नहीं, समय पर इलाज से पूरी तरह संभव है सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले के लोगों में आज की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच बढ़ते तनाव के कारण नागरिक अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य परामर्श की मांग बढ़ गई है। बदलती जीवनशैली, कॅरिअर की चिंता और काम का दबाव इसके मुख्य कारण बन रहे हैं।
जिले के लोगों में भागदौड़ भरी जिंदगी का सीधा असर मन पर पड़ने लगा है। जिला नागरिक अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। अब लोग अपनी मानसिक तकलीफों को छिपाने के बजाय उपचार के लिए आगे आ रहे हैं।
मनोरोग विभाग में इन दिनों चिंता, अवसाद, अनिद्रा और बेचैनी जैसी समस्याओं के साथ परामर्श लेने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला नागरिक अस्पताल में आ रही ओपीडी के अनुसार मानसिक तनाव किसी एक उम्र तक सीमित नहीं है।
विज्ञापन
युवा पढ़ाई प्रतियोगी परीक्षाओं और बेहतर कॅरिअर बनाने की होड़ में दबाव महसूस कर रहे हैं। युवा मित्रता क्लीनिक में काउंसिलिंग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। नौकरीपेशा और गृहस्थ लोग काम के बोझ आर्थिक चिंताओं और आपसी रिश्तों की उलझनों से जूझ रहे हैं।
अकेलापन और घरेलू परिस्थितियां भी व्यक्ति को अंदर ही अंदर तोड़ रही हैं। इसका असर उनकी कार्यक्षमता और रोजमर्रा के जीवन पर पड़ रहा है।
सोशल मीडिया और अपनों का साथ
विशेषज्ञों का मानना है कि मोबाइल और सोशल मीडिया का अत्यधिक इस्तेमाल मानसिक अशांति को बढ़ावा दे रहा है। स्क्रीन पर दूसरों की परफेक्ट दिखने वाली जिंदगी से अपनी तुलना करना हीनभावना पैदा कर रहा है। अनियमित दिनचर्या और शारीरिक श्रम की कमी भी लोगों में तनाव बढ़ा रही है। मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति संकोच या डर के कारण अपनों से मन की बात नहीं कह पाता है। परिवार और दोस्तों की भूमिका ऐसे समय में सबसे अहम हो जाती है। किसी अपने के व्यवहार में बदलाव दिखने पर उसे टोका-टाकी करने के बजाय प्यार से समझें। चिकित्सक के पास जाने के लिए ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करना जरूरी है। नियमित दिनचर्या पूरी नींद योग और अपनों के साथ खुलकर बातचीत करना मन को स्वस्थ रखता है। विशेषज्ञ डॉ. पवन शर्मा का कहना है कि अपनों का साथ मानसिक तनाव को दूर करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।
शुरुआती संकेतों को न करें नजरअंदाज
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. पवन शर्मा के अनुसार लोग मानसिक थकान को शारीरिक कमजोरी या मामूली बात समझकर टाल देते हैं। लगातार उदास रहना छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन या गुस्सा आना इसके प्रमुख लक्षण हैं। किसी काम में मन न लगना नकारात्मक विचार हावी रहना और नींद पूरी न होना भी बड़ी समस्या है। मन को मदद की जरूरत होने पर इन बातों के संकेत मिलने लगते हैं। शुरुआती दौर में ही इन लक्षणों को पहचान लेने से व्यक्ति को बचाया जा सकता है। डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि गंभीर स्थिति में जाने से रोकने के लिए समय पर कदम उठाने चाहिए। चिकित्सक बोले कि मन की उलझनों को छिपाएं नहीं और समय पर इलाज लें। समय पर इलाज कराने से पूरी तरह सुधार संभव होता है।
अस्पताल में उपलब्ध परामर्श और इलाज
जिला सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार के अनुसार जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को उचित परामर्श दिया जा रहा है। उपमंडल अस्पताल डबवाली में भी मनोरोग विशेषज्ञ मरीजों को परामर्श और उपचार की सेवाएं दे रहे हैं। यहां आने वाले हर मरीज की स्थिति को संवेदनशीलता के साथ समझा जाता है। जरूरत के मुताबिक काउंसिलिंग और दवाइयों के जरिये उनका उपचार किया जाता है। चिकित्सक डॉ. पवन कुमार का कहना है कि शरीर के बीमार होने पर हम चिकित्सक के पास जाते हैं। मन के अस्वस्थ होने पर भी बिना किसी झिझक के विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।