फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   problem of bushes on ding mandi road

Sirsa News: डिंग मंडी–डिंग रोड पर झाड़ियां व डालियां बनीं हादसों का सबब

Fri, 10 Apr 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 10 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
problem of bushes on ding mandi road
मौके पर मौजूद ग्रामीण।
जन समस्या
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग को दिया ज्ञापन, विभाग ने जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन


फोटो --- 7,12,13,14

संवाद न्यूज एजेंसी



डिंग मंडी। डिंग मंडी से डिंग रोड तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे उगीं झाड़ियां और पेड़ों के कारण वाहन चालकों और आमजन को परेशानी उठानी पड़ती है। इस सड़क से डिंग मंडी और मोचीवाली दो गांवों के लोगों का बड़े स्तर पर आवागमन है। इन झाड़ियों की कटाई के लिए ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर झाड़ियां और पेड़ों की डालियां फैली हैं। इससे सड़क का बड़ा हिस्सा ढक चुका है। रात के समय सबसे ज्यादा वाहनों के हादसे का खतरा बना रहता है। दुपहिया व अन्य छोटे वाहनों के कई बार हादसे हो चुके हैं। हाईवे को जाने वाली यह मुख्य सड़क है। प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा वाहन इस सड़क से गुजरते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले करीब छह महीनों से इस समस्या से प्रशासन को अवगत करवाया जा रहा है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कई छोटे हादसे हो चुके हैं। यही हालात रहे तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
सड़क के किनारे पेड़ और झाड़ियां इतनी बढ़ गई हैं कि बड़े वाहनों की छत से टकरा जाती हैं। कई बार टक्कर होते-होते बची है लेकिन अब तक कोई सफाई नहीं करवाई गई।
-कृष्ण कुमार, ग्रामीण, गांव डिंग मंडी
बारिश होने पर पानी भी सड़क से नहीं उतरता। हम छह महीने से लगातार शिकायत कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। हादसे भी हो चुके हैं। विभाग ध्यान नहीं दे रहा।
-रघुवीर, ग्रामीण, गांव मोचीवाली
यह रास्ता गांवों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों के लोगों के लिए भी मुख्य मार्ग है। इसके दोनों तरफ के किनारों को साफ करवाना चाहिए। झाड़ियों के कारण सड़क संकरी हो गई है। रोजाना जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है।

-बीर सिंह, ग्रामीण, गांव मोचीवाली
वर्जन
ग्रामीणों की ओर से ज्ञापन प्राप्त हुआ है। जल्द ही मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वैसे भी समय-समय पर हम सफाई करवाते रहते हैं ताकि यातायात सुचारु किया जा सके।

-संजय सबरवाल, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed