{"_id":"6795227dbd42e4c1bf0dd8ff","slug":"pro-narsi-ram-bishnoi-takes-charge-as-cdlu-vice-chancellor-sirsa-news-c-128-1-sir1002-132084-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने संभाला सीडीएलयू के कुलपति का कार्यभार संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने संभाला सीडीएलयू के कुलपति का कार्यभार संभाला
Sat, 25 Jan 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
सीडीएलयू में कार्यभार संभालते कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई। स्रोत : विवि
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने शनिवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार संभाला। इस दौरान कुलपति ने कहा कि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। उसे वे बखूबी निभाएंगे।
प्रो. नरसी राम ने कहा कि सीडीएलयू में गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वर्तमान युग रिसोर्स शेयरिंग का युग है और रिर्सोसेज को शेयर करके उच्चतर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से एनईपी 2020 को विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों के साथ स्नातकोत्तर स्तर पर भी प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाएगा।
:::::::::::::::::::::::::::
शिक्षा, शोध एवं प्रशासन के क्षेत्र में 30 वर्ष का अनुभव
उल्लेखनीय है कि प्रो. नरसी राम बिश्नोई का जन्म सिरसा जिले के जंडवाला गांव में हुआ था और शिक्षा, शोध एवं प्रशासन के क्षेत्र में उनका 30 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वे एक पर्यावरण विज्ञान एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र के विशेषज्ञ है। उन्होंने अपनी पीएचडी की पढ़ाई चौधरी चरण सिंह हरियाणा यूनिवर्सिटी हिसार से पूरी की। उनको एनवायरमेंटल साइंटिस्ट के रूप में जाना जाता है। प्रो. बिश्नोई के राष्ट्र तथा अंतरराष्ट्रीय जर्नल में 286 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हैं। स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के टाॅप 2 प्रतिशत साइंटिस्ट की सूची में भी इनका नाम सम्मिलित हैं। इनके अंडर 25 शोधार्थियों ने पीएचडी पूरी की और 77 एमटेक स्टूडेंट ने अपना शोध कार्य पूरा किया। एसोसिएशन ऑफ माइक्रोबायोलॉजी ने प्रो. बिश्नोई को वर्ष 2024 मेंलाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से नवाजा था।
विज्ञापन
::::::::::::::::::::::::::::
विभिन्न पाठ्यक्रमों का लिया विस्तृत ब्योरा
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कुलसचिव डाॅ. राजेश बंसल तथा शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. सुरेश गहलावत से विश्वविद्यालय में चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों का विस्तृत ब्योरा लिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास के लिए सभी प्राध्यापकों एवं गैर शिक्षक कर्मियों को साथ मिलकर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की रैंकिंग को सुधारने में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम को बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रथम महिला एवं कुलपति की धर्मपत्नी डॉ. वंदना बिश्नोई, कुलसचिव डाॅ. राजेश बंसल , गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार के कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार छोकर व शिक्षाविद उपस्थित रहे।