फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Private publisher's books were being taught in private school, education department team raided, notice issued

Sirsa News: निजी स्कूल में पढ़ाई जा रही थी प्राइवेट पब्लिशर की पुस्तकें, शिक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा, नोटिस जारी

Sat, 22 Apr 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 22 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Private publisher's books were being taught in private school, education department team raided, notice issued
शहर के निजी स्कूल में निरीक्षण करते जिला शिक्षा अधिकारी आत्मप्रकाश मेहरा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। निजी स्कूलों द्वारा जहां एक ओर निजी प्रकाशकों की पुस्तकें लागू की जा रही है, वहीं दूसरी ओर निर्धारित दुकानों से ही सामान खरीदने को कहा जा रहा है। एनसीईआरटी की भी नकली पुस्तकें बाजार में बिकने की सूचनाएं आ रही हैं। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने अपनी टीम के साथ निजी स्कूल और पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों पर छापा कार्रवाई की। इस दौरान एक निजी स्कूल को नोटिस दिया गया है, जबकि पुस्तक विक्रेताओं को भी फटकार लगाई है। अब अन्य कई निजी स्कूलों को नोटिस भी भेजे जाएंगे। सिरसा और रानियां में पुस्तक विक्रेताओं पर छापा कार्रवाई के कारण हड़कंप मच गया।
जिले में स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। शिक्षा विभाग को सूचनाएं और शिकायतें मिल रही हैं कि बाजार में एनसीईआरटी की नकली पुस्तकें मिल रही हैं। निजी स्कूलों द्वारा प्राइवेट पब्लिशर की पुस्तकें भी लागू करने की शिकायतें आ रही थीं। इसलिए जिला शिक्षा अधिकारी आत्म प्रकाश मेहरा ने टीम का गठन किया। टीम में खंड शिक्षा अधिकारी और अध्यापक संजय मेहता को भी शामिल किया। शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने शहर के हिसार रोड स्थित निजी स्कूल में छापा कार्रवाई की। इस दौरान जांच की तो खुलासा हुआ कि विद्यार्थियों को प्राइवेट पब्लिशर की पुस्तकें पढ़ाई जा रही थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने पुस्तकें कहां मिलती हैं, ये सवाल पूछा। इस पर स्कूल प्रबंधकों ने बताया कि एक ही पुस्तक विक्रेता को ठेका दिया था। ठेकेदार ने 15 दिन तक दुकान खोली और पुस्तकें बेचकर चला गया। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


दुकान पर छापेमारी, कई स्कूलों की पुस्तकें मिलीं, अब जारी होंगे नोटिस
जिला शिक्षा अधिकारी की टीम ने शहर की अग्रसेन कॉलोनी स्थित अजंता बुक डिपो पर छापा कार्रवाई की। इस दौरान कई स्कूलों की पुस्तकें मिली हैं। बाकायदा स्कूल अनुसार सेट (बंडल) बनाकर बेचे जा रहे थे। इसमें पुस्तकें, कापियां और अन्य सामान शामिल था। कापियों पर बाकायदा स्कूलों के नाम प्रकाशित थे। अब शिक्षा विभाग द्वारा इन सभी स्कूलों को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की टीम ने रानियां में भी चेकिंग अभियान चलाया। जिला शिक्षा अधिकारी आत्म प्रकाश मेहरा व खंड शिक्षा अधिकारी ओढ़ां विनोद कुमार ने तीन पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारा और पुस्तकों की जांच की। टीम ने कुछ पुस्तकों के सैंपल भी लिए हैं। ये सैंपल जांच के लिए मुख्यालय में भेजे जाएंगे। निरीक्षण के दौरान एक दुकान पर निजी पुस्तक प्रकाशक की पुस्तकों के दाम अधिक मिले। शिक्षा अधिकारियों ने किताबों की वास्तविक रेट लिस्ट व अभिभावकों को बिल देने संबंधी बातों की जांच पड़ताल की। दुकानदारों से बच्चों को दी जाने वाली वर्दी के दाम, निजी स्कूलों से किसी तरह से कोई डीलिंग बारे विस्तार से पूछताछ की। जांच टीम आने की सूचना मिलने के बाद एक पुस्तक विक्रेता अपनी दुकान बंद करके ही चला गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि एक दुकान पर निजी पुस्तक प्रकाशक की किताबों के रेट भी अधिक मिले।



औचक जांच की है, अब नोटिस भेजेंगे : आत्म प्रकाश
निजी स्कूल और पुस्तक विक्रेताओं के छापा कार्रवाई की गई है। पुस्तकों के सैंपल भी लिए हैं। एक स्कूल को नोटिस भी जारी किया गया है। अब रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। -आत्म प्रकाश मेहरा, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed