{"_id":"69d3f5bfc97a1c65fb09db7a","slug":"pritpal-district-secretary-of-bhakpa-sirsa-news-c-128-1-sir1010-156145-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: प्रितपाल सिंह सिद्धू भाकपा जिला सचिव चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: प्रितपाल सिंह सिद्धू भाकपा जिला सचिव चुने गए
Mon, 06 Apr 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो - 61
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों ने सोमवार को रानियां में बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता पार्टी सदस्य हरदेव सिंह जोश ने की। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रितपाल सिंह सिद्धू पार्टी का जिला सचिव नियुक्त किया।
प्रितपाल सिद्धू ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। इस अवसर पर स्वर्ण सिंह विर्क ने बताया कि 11 अप्रैल 1936 को लखनऊ में स्वामी सहजानंद सरस्वती की अध्यक्षता में अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना की गई। उस समय यह देश का पहला किसान संगठन बना था। उन्होंने बताया कि आगामी 11 अप्रैल को पार्टी सदस्यों की ओर से रानियां में अखिल भारतीय किसान सभा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
इस अवसर पर पार्टी सदस्यों ने हरियाणा सरकार से मंडियों में फसलों की खरीद के लिए बनाए गए नए कानून को वापस लेने की मांग रखी। इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह, रेशम सिंह, गुरनाम सिंह, राजकुमार, जगरूप, मिलख राज, सतपाल, सिंगारा सिंह, रतन सिंह आदि उपस्थित रहे।