फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   prioritized the problems of the people- ranjeet singh

लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाएं- रणजीत सिंह

Sat, 25 Jan 2020 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
prioritized the problems of the people- ranjeet singh
prioritized the problems of the people- ranjeet singh - फोटो : Sirsa
हरियाणा के बिजली, जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि अधिकारी आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बिजली मंत्री रणजीत सिंह शनिवार को अपने निवास पर आमजन की समस्याएं सुनने के उपरांत अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। आमजन ने इस दौरान बिजली मंत्री के समक्ष पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा व सड़क से संबंधित शिकायतें दी जिस पर उन्होंने अधिकारियों को उक्त समस्याओं के जल्द हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल बनाकर कार्य करें और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। उन्होंने कहा कि बिजली संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लें और शिकायत केंद्रों पर लोगों की शिकायतों को ध्यान से सुनें। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति सरकार की सुविधाओं से वंचित न रहे तथा यह सुनिश्चित करें कि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता से मिले। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा बिना भेदभाव व सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर विकास कार्यों में और तेजी लाएगी। इस अवसर पर गांवों की पंचायतें भी बिजली मंत्री से मिली और अपनी समस्याएं रखी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता गगनदीप, मदन जाखड़, भीम सिंह, कुलदीप सिंह, श्याम बजाज, मदन ज्याणी, मुकेश मेहता व हरभजन लाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed