फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Prices of tomatoes increased due to changing weather, onion also became expensive

Sirsa News: बदलते मौसम के कारण बढ़े टमाटरों के दाम, प्याज भी हुआ महंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Prices of tomatoes increased due to changing weather, onion also became expensive
सिरसा। पहले गर्मी की मार के कारण जिले में मौसमी सब्जियां खराब होने व अब मानसून मौसम शुरू के चलते सब्जियों के दामों में भारी बढ़ोतरी हो गई है। सबसे ज्यादा कीमतों में बढ़ोतरी टमाटर और प्याज के में हुई है। टमाटर के दाम तो चार गुना तक बढ़ गए हैं। इसके अलावा दैनिक उपयोग की जरूरत आलू के दामों में भी तेजी आ गई है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि मौसम के प्रभाव, लागत ज्यादा और आवक कम होने के चलते सब्जियों के दामों लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

वर्तमान में मौसम परिवर्तन के कारण सब्जियों के दाम दोगुना हो गए हैं। बदलते मौसम का असर सब्जियों पर भी देखने को मिल रहा है। एक सप्ताह के अंदर सब्जियों के दाम दोगुना से ज्यादा बढ़ गए हैं। जिससे आमजन की जेब पर भारी असर पड़ रहा है। टमाटर के दाम चार गुना से भी ज्यादा बढ़ गए हैं। प्याज के दाम दोगुना हो गए हैं। इसके अलावा आलू, घीया, भिंडी, पेठा, तोरी, बैंगन, करेला आदि के दाम भी काफी बढ़े हुए हैं। जिसके चलते रसोई का बजट भी बिगड़ गया है।
विज्ञापन




ये हैं मौजूदा भाव
बाजार में पहले टमाटर जहां 15 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था इन दिनों 70 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। आलू के दाम 10 रुपये से बढ़कर 40 रुपये तक हो गए हैं। घीया के दाम 10 रुपये से बढ़कर 60 रुपये तक पहुंच गए हैं। घीया मौसमी सब्जी है, लेकिन इसके दामों में भी भारी बढ़ोतरी हो गई है। करेला पहले 15 रुपये किलोग्राम बिक रहा था, उसके दामों में अब 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी हो गई है। पेठा 10 से 25 रुपये किलो, खीरा 20 से 60 रुपये, शिमला मिर्च 40 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये हैं दाम बढ़ने के कारण



स्थानीय क्षेत्रों से आ रही सब्जियां पहले तो भीषण गर्मी के कारण खराब हो गई। जो बच गई थी वो अब बारिश के कारण खराब हो गई है, जिसके चलते स्थानीय क्षेत्रों की सब्जियां बाजार में नहीं आ रही हैं। अभी जो सब्जियां बाजार में आ रही हैं वो भंडारण की हुई आ रही हैं। जिसके कारण सब्जियों के दाम में तेजी आई है। इसके अलावा बहुत सी सब्जियां दिल्ली व हिमाचल से आ रही है यही कारण है कि सब्जियों के दाम इतने बढ़े हुए हैं।





कोट्स
अपने एरिया में जो सब्जियां थी वो गर्मी और बारिश के कारण खराब हो गई हैं, अभी हिमाचल व दिल्ली से सब्जियां पहुंच रही है। इसलिए सब्जियां महंगी हो गई हैं।
- कृष्ण कुमार, सब्जी विक्रेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed