{"_id":"6a9ef5fe1b6a8664410256cd","slug":"preparations-to-tackle-swine-flu-intensified-two-bed-isolation-ward-ready-sirsa-news-c-128-1-svns1027-164577-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: स्वाइन फ्लू से से निपटने की तैयारियां तेज, दो बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: स्वाइन फ्लू से से निपटने की तैयारियां तेज, दो बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार
Mon, 07 Sep 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबवाली। बदलते मौसम के बीच खांसी-जुकाम और बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नागरिक अस्पताल डबवाली ने स्वाइन फ्लू से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। एहतियात के तौर पर अस्पताल में दो बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। संदिग्ध मरीज मिलने पर उसे तुरंत अन्य मरीजों से अलग रखकर उपचार और निगरानी की जा सकेगी। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी अलर्ट रखा गया है।
फिलहाल अस्पताल में स्वाइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद संभावित स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। अस्पताल में आने वाले खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है।
डॉ. गोयल ने बताया कि डबवाली पंजाब सीमा से सटा क्षेत्र है और पंजाब से भी बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में संक्रमण की संभावित स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन विशेष सावधानी बरत रहा है, ताकि संदिग्ध मरीज मिलने पर समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन
लक्षण दिखें तो लापरवाही न बरतें
एसएमओ ने लोगों से अपील की कि लगातार बुखार, खांसी-जुकाम या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण होने पर लापरवाही न बरतें और चिकित्सकीय सलाह लें। मौसम में बदलाव के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई और संक्रमण से बचाव के उपायों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
-- --
स्वाइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है इसलिए लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड, चिकित्सकीय स्टाफ और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य विभाग संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। डॉ. सुदीप गोयल, एसएमओ, नागरिक अस्पताल