{"_id":"6a9ef569b6a29c4c6d009fea","slug":"the-23rd-auspicious-diwan-and-bhandara-at-the-dargah-of-sayyid-peer-ji-will-be-held-on-the-10th-sirsa-news-c-128-1-svns1027-164557-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सैय्यद पीर जी की दरगाह पर 23वां शुभ दीवान और भंडारा 10 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सैय्यद पीर जी की दरगाह पर 23वां शुभ दीवान और भंडारा 10 को
Mon, 07 Sep 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। हिसार रोड स्थित जीटीएम में सैय्यद पीर जी की दरगाह पर 10 सितंबर को 23वां शुभ दीवान एवं विशाल भंडारा श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गद्दीनशीन बाबा काशीराम ने बताया कि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों से कलाकार पहुंचकर बाबा पीर की महिमा का गुणगान करेंगे।
उन्होंने बताया कि शाम 7:15 बजे चिराग रोशन किए जाएंगे। इसके बाद रात 8:15 बजे अटूट भंडारा शुरू होगा तथा रात 9:15 बजे शुभ दीवान एवं बाबा का जागरण आयोजित किया जाएगा। बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा तथा श्री अरोड़वंश सेवा सदन के अध्यक्ष कृष्ण गुंबर बाबा की ज्योत प्रज्वलित करेंगे। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
बाबा काशीराम ने बताया कि शुभ दीवान में पटियाला के प्रसिद्ध कलाकार नूर जोली विशेष प्रस्तुति देंगे, जबकि हिसार के कलाकार आकर्षक झांकियां प्रस्तुत करेंगे। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से आने वाले कलाकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
विज्ञापन
आयोजन के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सरोकारों को जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। बाबा काशीराम ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा पीर का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस अवसर पर अमर सिंह सैनी, मोती सैनी, अजय शर्मा, दीपक शर्मा, पवन वर्मा, दीपक ढाबा, कपिल लूथरा, आदि मौजूद रहे।