फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Preparations completed for Guru Parv, Nagar Kirtan will be taken out in the city today

Sirsa News: गुरु पर्व को लेकर तैयारियां पूरी, आज शहर में निकाला जाएगी नगर कीर्तन

Wed, 13 Nov 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 13 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Preparations completed for Guru Parv, Nagar Kirtan will be taken out in the city today
गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के लिए सजाया गया गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के गुरुद्वारा चिल्ला साहेब में गुरु पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरु नानक देवजी के 555वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 14 नवंबर को शहरभर में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। कार्यक्रम को लेकर रोड मैप तैयार कर लिया गया है।
नगर कीर्तन गुरुद्वारा चिल्ला साहेब से शुरू होकर शहर के विभिन्न चौक से होते हुए वापस गुरुद्वारा में ही पहुंचेगा। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारे करेंगे। गतका पार्टी हैरतअंगेज करतब दिखाएगी। नगर कीर्तन का आयोजन वीरवार को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक किया जाएगा। गुरुपर्व पर गुरुद्वारा चिल्ला साहेब के बाहर मेला लगाया जाएगा।
विज्ञापन


:::::::::::::::::::::::::::::::


इस प्रकार रहेगा नगर कीर्तन का रूट

नगर कीर्तन गुरुद्वारा चिल्ला साहेब से शुरू होगा। इसके बाद रानियां गेट पहुंचेगा। यहां से नोहरिया गेट, लक्कड़ मंडी, प्रभात पैलेस, भादरा बाजार से होता हुआ गोल डिग्गी चौक पहुंचेगा। यहां से परशुराम चौक, आर्य समाज रोड, डाकखाना, लालबत्ती चौक, गुरु गोबिंद चौक, जगदेव चौक, जैनचौक, शिव चौक, वाल्मीकि चौक, सरकारी अस्पताल चौक, एफ ब्लॉक से होते हुए वापस गुरुद्वारा चिल्ला साहेब में समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष समागम और लंगर का होगा आयोजन

गुरु नानक जयंती से पहले शहर में अल सुबह प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है। इनका समापन वीरवार को होगा। 15 नवंबर को गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा चिल्ला साहेब में विशेष गुरमति समागम और लंगर का आयोजन किया जाएगा। गुरमति समागम में बाहर से ग्रंथियों को बुलाया गया है। समागम का समय शुक्रवार को सुबह साढ़े 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक रखा गया है। रात के समय में दीवान का आयोजन किया जाएगा। इसका समय शाम 7:30 से लेकर रात 12 बजे तक रखा गया है।

::::::::::::::::::::::::::

वर्जन
14 नवंबर को गुरुद्वारा चिल्ला साहेब से नगर कीर्तन का आयोजन होगा। जिसमें हजारों की तादाद में श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक नगर कीर्तन का आयोजन होगा। - बाबा निंदर सिंह, सेवादार, गुरुद्वारा चिल्ला साहेब सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed