{"_id":"6709832c08e646d34c0bd214","slug":"pregnant-woman-hit-by-bike-dies-sirsa-news-c-128-1-svns1027-127007-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गर्भवती को बाइक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गर्भवती को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
Sat, 12 Oct 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 12 Oct 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। नशा तस्करी के मामले में जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आकर सड़क पार कर रही सात माह की गर्भवती महिला को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इसके बाद 33 वर्षीय महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी और गर्भ में पल रहे 7 माह के बच्चे की मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर जान लेने के आरोप में केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार ऐलनाबाद के वार्ड नंबर छह निवासी हरजीत कौर को सदर थाना पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में एक माह पहले गिरफ्तार किया था। वीरवार को हरजीत कौर की कोर्ट से जमानत हो गई। शाम को उसका पति बलजिंदर सिंह उसे लेने जेल के बाहर आया। बलजिंद्र सिंह का कहना है कि शाम को उसकी पत्नी हरजीत कौर जेल से बाहर आई और सड़क पार करके उसके पास आने लगी तो एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे हरजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई।
बलजिंद्र सिंह ने अपनी पत्नी और घायल बाइक चालक को संभाला। बाइक चालक ने अपना नाम नवनीत कुमार पुत्र आत्म प्रकाश निवासी बप्पा बताया। इसके बाद वह अपनी पत्नी को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल ले गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर होते देख उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान हरजीत कौर और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत
विज्ञापन
हो गई।