फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pregnant woman and her daughter die of burns under suspicious circumstances in Sirsa

कैसे जली कविता और बच्ची?: पहले गर्भवती मां की मौत, फिर दो साल की बेटी ने तोड़ा दम; कमरे में नहीं मिला ये सामान

Mon, 21 Sep 2026 08:30 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, चौपटा/सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, चौपटा/सिरसा Published by: विकास कुमार Updated Mon, 21 Sep 2026 08:30 PM IST
सार

पुलिस ने कविता के पति संदीप, ससुर ओमप्रकाश, सास शांति देवी, ननद ज्योति व एक अन्य के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Pregnant woman and her daughter die of burns under suspicious circumstances in Sirsa
मां-बेटी की संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सिरसा स्थित गांव शक्कर मंदोरी में चार माह की गर्भवती महिला और उसकी दो वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से गंभीर रूप से झुलस गईं। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर की है। निजी अस्पताल में उपचाराधीन बेटी ने भी सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास-ससुर और ननद सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

2022 में हुई थी कविता और संदीप की शादी
चौपटा थाने से जांच अधिकारी कौशल्या देवी के मुताबिक गांव रावलवास (हिसार) निवासी सतीश कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि बहन कविता (32) की शादी तीन मार्च 2022 को शक्कर मंदोरी निवासी संदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए तंग करने लगे थे। रविवार दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर कविता ने घर पर फोन किया। सामान्य बातचीत के बाद उसने फोन काट दिया। उसकी आवाज से लग रहा था कि वह परेशान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच ने फोन कर कविता के परिवार को दी जानकारी
कुछ समय बाद कविता के ससुराल से उसके पिता के पास फोन आया। सामने वाले ने कहा कि वह शक्कर मंदोरी का सरपंच बोल रहा है। कविता की जलने से मौत हो चुकी है और उसकी बेटी को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पर वह कविता के घर पहुंचा तो देखा कि उसका शव कमरे में जली हालत में पड़ा था लेकिन वहां केरोसिन या अन्य ज्वलनशील वस्तु नहीं मिली। 

विज्ञापन

इन पर दर्ज हुआ मामला
तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। सोमवार को बच्ची ने भी दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि कविता के पति संदीप, ससुर ओमप्रकाश, सास शांति देवी, ननद ज्योति व एक अन्य के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed