फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Posting a photo with a gun on Instagram proved costly, police caught

Sirsa News: बंदूक के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो डालना पड़ा महंगा, पुलिस ने पकड़ा

Thu, 26 Dec 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 26 Dec 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Posting a photo with a gun on Instagram proved costly, police caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चोपटा। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो अपलोड करने पर चोपटा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान गांव रुपाणा गंजा निवास राहुल के रूप में हुई है। आरोपी राहुल ने इंस्टाग्राम पर बंदूक के साथ फोटो अपलोड की थी।


नाथूसरी थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजाराम ने बताया कि युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण की ओर से सभी थाना प्रभारियों एवं साइबर सेल की टीम को निर्देश दिए हैं कि वे सोशल मीडिया साइट पर निगरानी रखें। हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो या वीडियो अपलोड कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करें। हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अथवा वीडियो अपलोड करने से समाज में अशांति तथा भ्रम की स्थिति पैदा होती है तथा यह कार्य आपराधिक श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed