फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Post mortem revealed bullet pellet in Jaiveer's neck, case of murder registered

Sirsa News: पोस्टमार्टम में जयवीर के गले में गोली का छर्रा लगाने का खुलासा, हत्या का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Post mortem revealed bullet pellet in Jaiveer's neck, case of murder registered
सिरसा। एचएसवीपी के जेई की हत्या के मामले में आरोपी का पुलिस कोई भी सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का पता लगाने में जुटी हुई है। फुटेज में एक युवक जेई के फ्लैट से बाहर आता हुआ दिखाई दे रहा है। उसने सिर पर टोपी और मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ है।
विज्ञापन

वीरवार रात हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के बने सरकारी क्वार्टर निवासी जेई जयवीर की मौत हो गई थी। जयवीर का सिरसा में ही ससुराल था और वह मूल रूप से कैथल क्षेत्र का रहने वाला था। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन सिरसा में पहुंचे और यहां पर उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पहले उसका हार्ट फैल होने पर उसकी मौत होने का अनुमान लगाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद उसके गले में छेद मिला। इसमें गोली का छर्रा लगा मिला तो मामले का खुलासा हो पाया। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया की मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed