फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pollution level dropped by 53 points, reached 216

Sirsa News: प्रदूषण के स्तर में आई 53 अंक की गिरावट, 216 पर पहुंचा

Sun, 19 Nov 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 19 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pollution level dropped by 53 points, reached 216
सिरसा। शनिवार को मौसम में एक बार फिर से बदलाव हुआ। मौसम में बदलाव के साथ धूप निकलने के चलते एक्यूआई में गिरावट दर्ज की गई। मौसम साफ होने से लोगों को स्मॉग के कारण होने वाली परेशानियों से राहत मिली। शनिवार को एक्यूआई में 53 अंक की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

शनिवार को प्रदूषण का स्तर गिरने से पूरा दिन मौसम साफ रहा। दिन भर धूप खिली रही। सुबह व शाम के समय में हवा में ठंडक रही। मौसम बदलने के साथ वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धुंध और स्मॉग के कारण लोगों को गांवों से आने जाने में परेशानी हो रही है। रात के समय में वाहनों चालकों को ठंडी हवाओं से ज्यादा परेशानी हुई। शहर का प्रदूषण का स्तर 216 रहा। वहीं शुक्रवार को प्रदूषण का स्तर 269 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई

मौसम में बदलाव होने व प्रदूषण का स्तर घटने से शनिवार को तापमान में बढ़ोतरी हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। जिसके साथ बीते दिन की तुलना में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed