फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   policemen threw glass on the car

गांव रामपुरा ढिल्लों में जमाल चौकी पुलिसकर्मियों की गाड़ी पर पथराव कर शीशे तोड़े

Sun, 01 Sep 2019 10:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
policemen threw glass on the car
खंड के गांव रामपुरा ढिल्लों में शनिवार रात्रि को जमाल चौकी पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने व गाड़ी पर पथराव कर क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। जमाल चौकी से पुलिसकर्मी राम सिंह, सुनील कुमार व कृष्ण कुमार की शिकायत पर रामपुरा ढिल्लों निवासी वकील सिंह, राम कुमार, उसके लड़के, पत्नी व अन्य के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा डालने, वाहन को क्षतिग्रस्त करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार रामपुरा ढिल्लों गांव में शनिवार रात को वकील सिंह नामक व्यक्ति के परिवार के लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। पारिवारिक झगड़े को बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। जमाल चौकी पुलिस से पुलिसकर्मी राम सिंह, सुनील कुमार व कृष्ण कुमार गाड़ी लेकर रामपुरा ढिल्लों पहुंचे तो वहां एक परिवार के लोग आपस में झगड़ रहे थेे। तभी पुलिस ने उन्हें झगड़ा करने से रोकना चाहा तो वे पुलिस कर्मियों से ही उलझ पड़े। इसी दौरान वकील सिंह, राम कुमार व उसका लड़का व एक दो महिलाओं ने हाथापाई शुरू कर दी व पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पुलिसकर्मियों की शिकायत पर चोपटा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि रामपुरा ढिल्लों गांव में कुछ लोग झगड़ा कर रहे हैं। पुलिस गई तो उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया व गाड़ी के शीशे आदि तोड़ दिए। वकील सिंह, राम कुमार व उसका लड़का व एक दो महिलाओं के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा डालने, वाहन को क्षतिग्रस्त करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- हंसराज सब इंस्पेक्टर, चोपटा थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed