{"_id":"678d42c3b5d40f7dcb05a91a","slug":"police-will-keep-a-watch-on-those-sending-people-abroad-in-the-name-of-study-visa-sirsa-news-c-128-1-svns1027-131749-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: स्टडी वीजा के नाम पर विदेश भेजने वालों पर पुलिस का रहेगा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: स्टडी वीजा के नाम पर विदेश भेजने वालों पर पुलिस का रहेगा पहरा
Sun, 19 Jan 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। स्टडी वीजा के नाम पर विदेश भेजने वाले इमीग्रेशन सेंटरों व ट्रैवल एजेंटों पर पुलिस का पहरा रहेगा। निरंतर आ रहे ठगी के मामलों के बाद पुलिस इन सेंटरों के दस्तावेज की जांच करेगी।
जिले में स्टडी वीजा को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। लोगों को जागरूक करने का प्रयास भी जारी है। इसके बाद भी विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी के मामले भी सामने आते रहते हैं। इन मामलों में पुलिस कई लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। जांच में सामने आया है कि यह महज कुछ छोटे-छोटे कमीशन एजेंट है। वीजा को लेकर बड़ा खेल खेलने वाले अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हैरानी इस बात की है कि जिले में एक मात्र इमीग्रेशन सेंटर हैं। इसके बाद भी बड़े स्तर पर लोग कमीशन एजेंटों के चक्कर में फंस जाते हैं।
अब तक हुई पुलिस की जांच में सामने आया है कि जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया आदि जगहों पर भेजने के लिए कमीशन सेट किया हुआ है। 15 प्रतिशत कमीशन के साथ यह लोग काम करते हैं और युवाओं को बरगलाते है। पिछले छह माह में कई मामलों की जांच पुलिस ने की है।पुलिस ने सभी स्टडी वीजा व वर्क वीजा मुहैया करवाने एजेंटों व सेंटरों पर नजर बनाए हुए हैं। सभी के दस्तावेजों की जांच भी पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
::::::::::::::::::::::::::::::::::::
जिला पुलिस ने चला रखा है अभियान
जिले में स्थित सभी इमीग्रेशन सेंटरों व ट्रैवल एजेंटों के दस्तावेजों की जांच के लिए जिला पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा है। अक्सर देखने में आया है कि कई बार शिक्षा, नौकरी तथा घूमने के लिए विदेश जाने के इच्छुक लोग जागरूकता के अभाव में फर्जी ट्रैवल एजेंटों के चक्कर में आ जाते हैं। ऐसे में इस प्रकार के सेंटर चलाने वालों को कई बार थानों में बुलाकर पुलिस समझा चुकी है। इसके बाद भी निरंतर मामले बढ़ रहे हैं।
-- -
नगर परिषद का नहीं है विज्ञापनों पर नियंत्रण
जहां सोशल मीडिया पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता है, वहीं, शहर के बड़े स्तर पर बिजली के पोल, कॉलेजों, विश्वविद्यालय के पास बड़े स्तर पर अवैध रूप से होर्डिंग बैनर लगाए जाते हैं। शहर में दीवारों पर जगह पोस्टर लगाए जाते हैं। इन पर नगर परिषद की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
ट्रैवल एजेंटों तथा इमीग्रेशन सेंटरों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान यदि कोई फर्जी ट्रैवल एजेंट व इमीग्रेशन सेंटर पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में स्थित ट्रैवल एजेंटों की बारीकी से जांच करें, ताकि विदेश भेजने के नाम पर किसी भी युवा के भविष्य से खिलवाड़ न हो सके। - विक्रांत भूषण, पुलिस अधीक्षक।