फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police verification will have to be done for the staff of government and non-government schools.

Sirsa News: सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के स्टाफ की करवानी होगी पुलिस वेरिफिकेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Police verification will have to be done for the staff of government and non-government schools.
सिरसा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से वीरवार को स्थानीय सुरखाब टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में कम्युनिटी अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा स्टेट कमीशन से सदस्य मीना शर्मा व मांगेराम ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। मीना शर्मा ने शिक्षा विभाग को स्कूल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में स्टाफ की पुलिस वेरिफिकेशन करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मीना शर्मा व मांगे राम ने बाल संरक्षण संबंधी मुद्दों पर सभी विभाग के अधिकारियों से विचार विमर्श किया और गतिविधियों की जानकारी ली। इसके अलावा बाल विवाह, बाल मजदूरी, स्ट्रीट चिल्ड्रन आदि विषयों को लेकर चलाई जा रही गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने अन्य विभागों के अधिकारियों से आमजन को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

मीन शर्मा ने कहा कि स्कूलों को परिसर में सुझाव व शिकायत बॉक्स रखवाने, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर चस्पा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा ड्रापआउट बच्चों का स्कूल स्तर पर सर्वे करवाकर उन्हें शिक्षा से जोड़ने के लिए कहा है। उन्होंने श्रम विभाग को जिला टास्क फोर्स कमेटी के तहत अधिक से अधिक छापा कार्रवाई करते हुए बाल श्रम में लगे बच्चों को पुन: शिक्षा से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को थानों में मित्र कक्षों को मेंटेन करने को कहा। इस मौके पर सिविल सर्जन डाॅ. एमके भादू, उप सिविल सर्जन डाॅ. राजेश, भावना शर्मा, बाल भवन से भूषण, एसएचओ सिटी प्रदीप कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाल गोपाल धाम व बाल देखरेख गृह का किया निरीक्षण

इससे पहले हरियाणा स्टेट कमीशन के सदस्यों ने बाल गोपाल धाम व बाल देखरेख गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्था द्वारा दी जा रही सुविधाओं, बच्चों संबंधी आवश्यक दस्तावेज, बच्चों के रखरखाव संबंधी सभी सुविधाओं जांच की। बाल गोपाल धाम में 49 बच्चे रह रहे थे, जो हरियाणा के विभिन्न जिलों से यहां स्थानांतरित किए गए थे। ये बच्चे अनाथ, लावारिस या परिवार द्वारा सरेंडर किए गए थे। सदस्यों ने बच्चों के कमरों, बाथरूम, रसोई, उनके द्वारा करवाई जाने वाली गतिविधियों का जायजा लिया और सुविधाओं की सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed