फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police searched 800 flats of Housing Board for 2 hours in search of suspects

संदिग्धों की तलाश में पुलिस ने 2 घंटे खंगाले हाउसिंग बोर्ड के 800 फ्लैट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police searched 800 flats of Housing Board for 2 hours in search of suspects
हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों में तैनात पुलिस । - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिला पुलिस ने शनिवार सुबह 4 बजे सेक्टर-19 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के फ्लैटों में रेड (कॉम्बिंग ऑपरेशन) की। पुलिस की चार टीमों में शामिल 400 से ज्यादा जवानों ने संदिग्धों की तलाश में करीब 800 मकानों की तलाशी ली। सीआरपीएफ की भी दो कंपनियां इस ऑपरेशन में शामिल रहीं। इस दौरान फ्लैटों में रह रहे थेहड़ से विस्थापित परिवारों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब व 8 लावारिस बाइक भी बरामद की। इतना ही नहीं ऐसे लोगों की भी पहचान हुई है जो यहां बिना प्रशासन की अनुमति के रह रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार अल सुबह ही चार बजे सीआईए सिरसा, सदर थाना, सिविल लाइन थाना, शहर थाना व सीआरपीएफ की दो टुकड़ियां हुडा सेक्टर-19 के हाउसिंग बोर्ड में बने फ्लैटों में पहुंची। टीमों ने फ्लैटों में रहने वालों के दस्तावेजों की जांच की ओर मकानों की तलाशी ली। ऑपरेशन के दौरान फ्लैटों में हड़कंप की स्थिति रही। टीमों ने लावारिस मिली बाइकों के बारे में बारे वहां लोगों से पूछताछ की तो उनका कोई मालिक सामने नहीं आया। इस पर पुलिस ने सभी बाइकों को कब्जे में ले लिया। इस दौरान वहां चार लोग बिना अनुमति के रहते हुए भी मिले। पूछताछ पर फ्लैट वासियों ने उनको अपना रिश्तेदार बताया। जिसके बाद पुलिस ने उक्त चारों से पूछताछ कर उनके क्षेत्र के थाने से रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन

तीन मोटरसाइकिल किए इंपाउंड, शराब के साथ चार काबू
सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान तीन मोटरसाइकिल बिना कागजात के पाए जाने पर इंपाउंड भी की गई हैं। चेकिंग के दौरान सोनू उर्फ कालिया निवासी सेक्टर-19 फ्लैट नंबर 212-ए के पास से 14 बोतल देसी शराब व दीपक फ्लैट नंबर 307-ए के पास से 10 बोतल देसी शराब बरामद की गई है। सुरजीत सिंह निवासी फ्लैट नंबर 171-बी के पास से 11 बोतल शराब व हनुमान निवासी फ्लैट नंबर 256-बी के पास से 11 बोतल देसी शराब बरामद हुई है। सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया की पकड़े गए लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सिविल लाइन थाना में अभियोग दर्ज किए गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैटों में बनी हड़कंप की स्थिति
सुबह चार बजे पुलिस बल के फ्लैटों में पहुंचने पर वहां हड़कंप की स्थिति बन गई। फ्लैटों में करीब 850 थेहड़ विस्थापित परिवार रह रहे हैं। कार्रवाई के दौरान फ्लैट निवासी कभी बाहर तो कभी अंदर जाते हुए दिखाई दिए। वहीं फ्लैटों में भारी पुलिस बल पहुंचने के सेक्टर वासियों में भय का माहौल बन गया और लोग जानकारी जुटाते दिखाई दिए। दो घंटे के चले ऑपरेशन के बाद पुलिस की सभी कंपनियां वापस लौट गई तो लोगों ने राहत की सांस ली।

पुलिस की ओर से लगातार चलाया जा रहे अभियान
इससे पहले भी पुलिस ने रात को शहर के होटल और रेस्तरां में सर्च अभियान चलाया था। बता दें कि हुडा सेक्टर के हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों में पहले भी कई अपराधियों ने आसरा लिया था। तीन माह पहले ही पुलिस ने फ्लैटों से दो बदमाशों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की थी लेकिन एक बदमाश ने खुद को गोली मार ली और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले कई आरोपी भी फ्लैटों से पकड़े जा चुके हैं।

हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट में तैनात पुलिस बल।

हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट में तैनात पुलिस बल।- फोटो : Sirsa

हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों में रहने वाले लोगों से पूछताछ करते पुलिस के जवान

हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों में रहने वाले लोगों से पूछताछ करते पुलिस के जवान - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed