{"_id":"69025e7631fcafce8f0024e6","slug":"police-rescued-the-missing-girl-from-the-clutches-of-the-accused-youth-sirsa-news-c-128-1-sir1004-146745-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: लापता युवती को पुलिस ने आरोपी युवक के चंगुल से छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: लापता युवती को पुलिस ने आरोपी युवक के चंगुल से छुड़ाया
विज्ञापन
सिरसा। घर से लापता हुई युवती को डिंग थाना पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक के चंगुल से छुड़वा लिया है। युवती खुलासा किया है कि आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। युवती के पिता ने 23 अक्तूबर को उसके लापता होने की रपट दर्ज कराई थी। 22 अक्तूबर 2025 को डिंग थाना क्षेत्र से एक 20 वर्षीय युवती लापता हो गई थी।
23 अक्तूबर को युवती के पिता ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रपट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी। जांच में पता चला कि युवती को गांव बाजेकां निवासी दीपक बहलाकर अपने साथ भगा ले गया है। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार का कहना है कि बुधवार को पुलिस ने युवती को आरोपी युवक के चंगुल से छुड़वा लिया।
युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित युवती के मजिस्ट्रेट समक्ष बयान दर्ज करा दिए हैं। जांच में पता चला है कि आरोपी दीपक शादीशुदा है और वह भवन निर्माण ठेकेदार का काम करता है।