फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police raided the hotel, 10 people were arrested on charges of immoral activities

Sirsa News: होटल में पुलिस ने मारा छापा, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में 10 को लिया हिरासत में

Sat, 31 May 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 31 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Police raided the hotel, 10 people were arrested on charges of immoral activities
डबवाली (सिरसा)। चौटाला रोड पर स्थित होटल में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर डबवाली पुलिस ने शुक्रवार शाम को छापा मारा। इस दौरान 10 युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया, जिन्हें बाद में उनके परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि पुलिस अधिकारियों के निर्देशों का पालन न करने वाले दो युवकों को 20 घंटे के लिए पुलिस हिरासत में रखा गया।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में नाबालिग अनैतिक कार्यों के लिए कमरों का उपयोग करते हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा और 10 युवक-युवतियों को होटल से हिरासत में लिया। इन सभी को थाना शहर ले जाकर पूछताछ की गई और फिर उनके परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस के काम में सहयोग न करने और मौके पर अधिकारियों की बात न मानने के चलते दो युवकों को हिरासत में लिया गया। थाना शहर प्रभारी शैलेंद्र कुमार के अनुसार इन दो युवकों के विरुद्ध धारा 172 (2) के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed