{"_id":"673ccdbffa1ff3de3a0bfaac","slug":"police-launches-trip-monitoring-facility-for-safe-travel-of-women-sirsa-news-c-128-1-svns1027-128810-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए पुलिस की ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए पुलिस की ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा शुरू
Tue, 19 Nov 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए हरियाणा पुलिस ने शुरू की ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा शुरू की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि रात में कैब, ऑटो में सफर करने वाली महिलाएं 112 पर फोन कर ट्रिप मॉनिटरिंग की सुविधा ले सकती है। सुविधा लेने के लिए महिला को सबसे पहले 112 पर फोन करना होगा। वेब आधारित फॉर्म के माध्यम से अपनी यात्रा का पंजीकरण करवाएं। सभी जानकारी देने के बाद महिला का ट्रेक शुरू होगा।
पुलिस के जवान जीपीएस से महिला के ग्रुप को मॉनिटर करेंगे। हर एक आधे और एक घंटे में कंट्रोल रूम से फोन कर महिला की कुशलक्षेम भी पूछी जाएगी। कैब या ऑटो बीच में रुकता है या फिर रूट में बदलाव होता है, तभी पुलिस महिला को फोन कर जानकारी हासिल करेगी। कुछ भी गलत होने पर सबसे पास स्थित पुलिस के इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल को भेजा जाएगा। इसके अलावा यात्री द्वारा साझा किए गए आपातकालीन नंबर पर भी संपर्क किया जाएगा। महिला का सफर सुरक्षित पूरा होने के बाद पुलिस फोन कर जानकारी लेगी।
इस सुविधा से महिला के परिजनों को भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। महिला भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नहीं होगी। महिलाओं को ट्रिप मॉनिटरिंग की सुविधा के बारे में डबवाली पुलिस में तैनात महिला पुलिसकर्मी जगह जगह जाकर महिलाओं को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि डायल-112 योजना की शुरुआत अपराधों पर अंकुश लगाने तथा आमजन को किसी भी आपातकालीन स्थिति में कम से कम समय में तुंरत सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। डायल 112 पर फोन कर और एप के माध्यम से मदद प्राप्त की जा सकती है।
आपातकालीन स्थिति में मोबाइल के पावर बटन को लगातार तीन बार दबाएं
एसपी ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में अपने मोबाइल फोन के पावर बटन को लगातार तीन बार दबाने से या पावर बटन को लगातार दबाए रखने से डायल 112 से मदद प्राप्त की जा सकती है। आपके नजदीकी पुलिस ईआरवी को सहायता के लिए भेजा जाता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दिन हो या रात अब महिलाएं सुरक्षित सफर कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार की बेटी या अन्य कामकाजी महिला की सुरक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है।