{"_id":"69f643103057dfea73057c02","slug":"police-inspected-medical-stores-sirsa-news-c-128-1-svns1027-157789-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पुलिस टीम ने किया मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पुलिस टीम ने किया मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण
Sun, 03 May 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 03 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करते डीएसपी सुभाष।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 47
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। डीएसपी सुभाष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को शहर के 6 मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर सुनील, केशव वशिष्ठ व थाना प्रभारी प्रगट सिंह भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोरों के रिकॉर्ड, दवाइयों के स्टॉक व बिक्री से जुड़े दस्तावेज की गहन जांच की गई। टीम ने विशेष रूप से उन दवाइयों पर नजर रखी जो नशे के रूप में दुरुपयोग की जा सकती हैं। अधिकारियों ने संचालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
डीएसपी सुभाष ने बताया कि क्षेत्र में मेडिकल नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने ऐलनाबाद शहर के साथ-साथ गांव मिठनपुरा में भी एक मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मेडिकल संचालकों को सख्त चेतावनी दी कि नशे के धंधे में लिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।