फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police gave the message of discipline in the physical exercise session

Sirsa News: शारीरिक व्यायाम अभ्यास सत्र में पुलिस ने दिया अनुशासन का संदेश

Mon, 30 Jun 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 30 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police gave the message of discipline in the physical exercise session
सिरसा। शारीरिक व्यायाम अभ्यास सत्र में पुलिस कर्मियों को संबोधित करते एसपी डॉ मयंक गुप्ता।
सिरसा। बरनाला रोड स्थित पुलिस लाइन में सोमवार को शारीरिक व्यायाम अभ्यास सत्र आयोजित किया गया। अभ्यास में जिले के विभिन्न थानों से आए पुलिस कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभ्यास स्थल पर पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने अनुशासन का संदेश दिया।
विज्ञापन

अभ्यास के दौरान दौड़, सामूहिक व्यायाम, अनुशासनात्मक ड्रिल्स और शारीरिक फिटनेस से संबंधित गतिविधियां करवाई गईं। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने स्वयं अभ्यास स्थल पर पहुंचकर आयोजन का निरीक्षण किया और भाग ले रहे कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जवानों को नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वे हर रोज अपनी नियुक्ति स्थान पर शारीरिक व्यायाम करें। व्यायाम करने से तन के साथ-साथ मन भी स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वस्थ, अनुशासित और फिट पुलिस बल ही समाज में कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से कायम रख सकता है। व्यायाम से न केवल शरीर सशक्त होता है, बल्कि मानसिक स्फूर्ति और निर्णय क्षमता में भी वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शारीरिक व्यायाम में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन पुलिस कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उक्त कर्मचारियों में से सिपाही पवन कुमार ने पहला स्थान पाया, मनीष कुमार ने द्वितीय व एसपीओ शमशेर सिंह ने तृतीय स्थान पाया।

एसपी डॉ. मयंक गुप्ता ने इन पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से अन्य कर्मियों को भी प्रेरणा मिलेगी। जिला पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में संकल्पबद्ध है, बल्कि अपने पुलिस बल के शारीरिक, मानसिक व नैतिक विकास को भी प्राथमिकता दे रही है, ताकि समाज को एक मजबूत, सशक्त व संवेदनशील पुलिस सेवा उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed