{"_id":"650bcd45df1b4f94be04304d","slug":"pndt-raids-two-places-in-two-days-three-accused-caught-in-fetal-sex-determination-case-sirsa-news-c-128-1-svns1027-6507-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दो दिन में पीएनडीटी की दो स्थानों पर छापा कार्रवाई, भ्रूण लिंग जांच मामले में पकड़े तीन आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दो दिन में पीएनडीटी की दो स्थानों पर छापा कार्रवाई, भ्रूण लिंग जांच मामले में पकड़े तीन आरोपी
Thu, 21 Sep 2023 10:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:27 AM IST
विज्ञापन
भ्रूण लिंग जांच मामले के गिरफ्तार आरोपी व बरामद की गई मशीन। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी ने पंजाब के मोगा और मोहाली में भ्रूण लिंग जांच के मामले में छापा मारा। इस दौरान टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अल्ट्रासाउंड की पोर्टेबल मशीन को भी बरामद किया है। दोनों मामलों में पुलिस को शिकायत दी है। पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. भारत भूषण ने बताया कि सिरसा सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र कुमार भादू के नेतृत्व में सिरसा व पंजाब की बरनाला स्वास्थ्य विभाग की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई की। उन्होंने एक डिकोय तैयार किया और पंजाब के जलालाबाद में कार्य करने वाली नर्स विनिता और उसके एक सहयोगी अमन के साथ संपर्क किया। भ्रूण लिंग जांच के लिए उनसे 35 हजार में सौदा तय हुआ। आरोपियों से वे मोगा में मिले। उक्त आरोपी उन्हें कस्बा जीरा में लेकर पहुंचे और इसके बाद केवल महिला को अपने साथ गांव फतेहगढ़ में ले गए और 35 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद वे महिला को आरएमपी डॉक्टर स्वर्ण सिंह के पास लेकर पहुंचे। स्वर्ण सिंह ने घर पर ही अल्ट्रासाउंड की पोर्टेबल मशीन रखी हुई थी। उन्होंने महिला के पेट में मशीन से भ्रूण की जांच की और लड़की होने की जानकारी दी। इसके कुछ समय बाद उक्त नर्स और बिचौलिया उन्हें फतेहगढ़ में ले आए। इसके बाद टीम ने दोनों को काबू कर लिया और मुख्य आरोपी के ठिकाने पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी स्वर्ण सिंह फरार हो चुका था। उन्होंने महिला विनिता से 15 हजार रुपये बरामद किए, जबकि 20 हजार रुपये आरोपी स्वर्ण लेकर फरार हो गया। उन्होंने मामले की शिकायत जीरा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि दो आरोपियों को काबू किया है।
गर्भवती महिला के पेट पर कांच की नली घुमाकर दी लड़का होने की बधाई, टीम ने किया काबू
सिरसा और बरनाला पीएनडीटी की संयुक्त टीम ने मोहाली के डेराबस्सी में छापा कार्रवाई करते हुए झोलाछाप डॉक्टर को रंगे हाथ काबू किया है। आरोपी किशन ने पहले गर्भवती महिला के पेट पर कांच की बनी हुई नली को घुमाया और साथ ही लड़का होने की बधाई दी। इस पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया। आरोपी देसी दवाई बेचने का काम करता था और वैन में ही अपना कार्यालय बना रखा था। मोहाली पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
पंजाब के बरनाला जिले के नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ. जसवीर सिंह औलख को सूचना मिली कि मोहाली के डेराबस्सी में एक झोलाछाप डॉक्टर भ्रूण लिंग जांच करता है। इसके बाद उन्होंने सिरसा के सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र कुमार भादू के साथ संपर्क किया। इसके बाद पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. भारत भूषण की अगुवाई में एक टीम गठित कर दी।
विज्ञापन
डॉ. भारत भूषण ने बताया कि उन्होंने आरोपी किशन से भ्रूण लिंग जांच करने को लेकर बात की। आरोपी ने इसके लिए 35 हजार रुपये की मांग की। उक्त आरोपी ने ऑनलाइन उनसे पांच हजार रुपये ले लिए। इसके बाद वह मोहाली के डेराबस्सी शहर में पहुंच गए। देसी दवाई बेचने वाला झोलाछाप किशन कुमार मूल रूप से राजस्थान का निवासी है। आरोपी ने डिकॉय को वैन में बुला लिया और अन्य सदस्यों को बाहर ही रोक दिया। उक्त आरोपी किशन ने गर्भवती महिला के पेट पर कांच की नली घुमाई और साथ ही उक्त महिला के पेट में लड़का होने की जानकारी दी और 30 हजार रुपये नकद ले लिए। डिकॉय ने टीम को इशारा किया तो टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही रंगे हाथ काबू कर लिया। टीम ने आरोपी किशन से 35 हजार रुपये की राशि बरामद कर ली और मामले की शिकायत डेरा बस्सी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट सहित अन्य धारा लगाकर मामला दर्ज किया है। पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. भारत भूषण ने बताया कि उक्त आरोपी अकेला ही लोगों को बेवकूफ बनाकर धंधा चला रहा था और लोगों से रुपये ऐंठ रहा था।