Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pledge to make India clean and green

Sirsa News: स्वच्छ और हरित भारत बनाने का लिया संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Pledge to make India clean and green
सिरसा। प्रर्यावरण को लेकर पेंटिंग बनाते हुए छात्राएं। सूचना विभाग
सिरसा। नगर परिषद की ओर से शुक्रवार को आईटीआई गर्ल्स सिरसा में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, प्लास्टिक मुक्त अभियान और पाैधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से पाैधरोपण अभियान में हिस्सा लिया और स्वच्छ व हरित भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


आईटीआई प्राचार्य उग्रसेन सुथार ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक कर्तव्य भी है। प्लास्टिक प्रदूषण आज एक गंभीर समस्या है और इसके प्रयोग को कम करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन की कुंजी है। प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से न केवल पर्यावरण प्रदूषित होता है, बल्कि यह मानव और पशु-पक्षियों के जीवन के लिए भी हानिकारक है।
विज्ञापन




कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और पर्यावरण संरक्षण के लिए पाैधरोपण की आवश्यकता के बारे में प्रेरित एवं जागरूक किया गया। इसके अलावा शहर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए और वार्ड नंबर सात में सफाई अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर राकेश गोरछिया, पूजा वर्मा व सुमित शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा



द गुरुकुल स्कूल रानियां में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत मिशन, प्लास्टिक का कम उपयोग, डस्टबिन का प्रयोग, पौधारोपण और जल संरक्षण जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों ने रंगों के माध्यम से यह संदेश दिया कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण ही मानव जीवन के लिए आवश्यक है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था।

सिरसा। प्रर्यावरण को लेकर पेंटिंग बनाते हुए छात्राएं। सूचना विभाग

सिरसा। प्रर्यावरण को लेकर पेंटिंग बनाते हुए छात्राएं। सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed