फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Players deprived of cash reward should apply by August 25

नकद इनाम से वंचित खिलाड़ी 25 अगस्त तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Players deprived of cash reward should apply by August 25
सिरसा। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग लाजवंती ने बताया कि जिन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल उपलब्धियां प्राप्त की है और किसी कारणवश नकद इनाम से वंचित रह गए हैं, ऐसे खिलाड़ी नकद इनाम के लिए 25 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। खिलाड़ियों को इनाम एक अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2021 तक की खेल उपलब्धियों के आधार पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

नकद इनाम के लिए पात्र खिलाड़ी अपने आवेदन शहीद भगत सिंह स्टेडियम स्थित जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र के साथ प्रतियोगिता के दौरान डोप टेस्ट में पॉजिटिव नहीं पाया गया का हलफनामा लगाना होगा। इसके अलावा खेल प्रमाण पत्रों की फोटो प्रतियां, राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा की ओर से खेलने के प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड व आधार कार्ड आदि की फोटो प्रतियां आवेदन पत्र के साथ लगानी होगी। खिलाड़ी बैंक खाता पासबुक के प्रथम पेज जिसमें खाता संख्या व आईएफएससी कोड अंकित हो की फोटो प्रति एवं यूनिक कोड की प्रति के साथ लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed