{"_id":"6709893e4930da28690a1db4","slug":"piles-of-garbage-at-the-bus-stand-are-inviting-road-accidents-sirsa-news-c-128-1-svns1027-127005-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बस स्टैंड पर लगे कचरे के ढेर सड़क हादसों को दे रहे न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बस स्टैंड पर लगे कचरे के ढेर सड़क हादसों को दे रहे न्योता
Sat, 12 Oct 2024 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 12 Oct 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
रोड़ी। बस स्टैंड के नजदीक कचरे के ढेर लगे हुए हैं। बस स्टैंड पर आने वाले लोगों व राहगीरों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। बदबू भरे माहौल में लोगों का खड़ा रहना मुश्किल हो जाता है। पंचायत की ओर से इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
पशुओं के अचानक मुख्य सड़क पर आ जाने से हादसों का खतरा रहता है। गांव रोड़ी में सफाई के लिए छह कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। पंचायत की ओर से साफ-सफाई को लेकर दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जगह-जगह पर कूड़े के ढेर कुछ और ही कहानी बयान कर रहे हैं।
बता दें कि 10 अप्रैल को रोड़ी की अनाजमंडी में मुख्यमंत्री की रैली हुई थी। इस दौरान कचरे के ढेर निकासी नाले में डाल दिए गए। इसके बाद लोग खुले में कचरा डाल रहे हैं। कचरे के कारण नाला बंद हो गया है और पानी सड़क पर बह रहा है। छह जून को प्रशासन ने रोड़ी ग्राम पंचायत को गीला और सूखा कचरा उठाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली मुहैया करवाई गई थी। इसका इस्तेमाल न होने के कारण सड़कों पर कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सफाई को लेकर काम किया जा रहा है। गांव में एक-दो जगह ही ऐसी हैं, जहां कूड़े के ढेर हैं, जल्द ही रोड़ी गांव को पूर्ण रूप से साफ व स्वच्छ कर दिया जाएगा। -दीपक कुमार, पंचायत सचिव रोडी।