{"_id":"66a0157ef2771b439f041e16","slug":"pharmacists-went-on-one-hour-pain-down-strike-sirsa-news-c-128-1-svns1027-123126-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: फार्मासिस्ट ने की एक घंटे पेन डाउन हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: फार्मासिस्ट ने की एक घंटे पेन डाउन हड़ताल
Wed, 24 Jul 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 24 Jul 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
सिरसा में पेन डाउन हड़ताल के दौरान विरोध जताते फार्मासिस्ट। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को फार्मासिस्ट ने एक घंटे तक पेन डाउन हड़ताल की। फार्मासिस्ट ने सुबह 9 से 10 बजे तक कोई कार्य नहीं किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष जताया।
हरियाणा स्टेट फार्मेसी संगठन की सिरसा शाखा के सचिव योगेश खन्ना व उपप्रधान प्रदीप गर्ग ने बताया कि उनकी लंबित मांगों का विभाग और सरकार की ओर से कोई उचित समाधान नहीं किया गया है। इसके कारण मजबूर होकर संगठन ने अपना विरोध जताया है। इससे पूर्व भी 18 व 19 जुलाई को सभी फार्मेसी अधिकारियों ने काले बिल्ले लगाकर सरकार और विभाग के खिलाफ शांतिपूर्वक रोष प्रदर्शन किया था।
योगेश खन्ना व प्रदीप गर्ग ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार यदि उनकी जायज मांगों को लेकर कोई विचार नहीं करती है तो 26 जुलाई को सभी फार्मासिस्ट व फार्मा अधिकारी अवकाश लेकर हड़ताल करेंगे। इस अवसर पर सुभाष चंद्र, रामकरण, विजय ढींगरा, तरुण गुप्ता, मनीष, रिशु गोयल आदि सभी फार्मेसी ऑफिसर्स मौजूद रहे।