फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Petrol hundred and mustard oil crossed two hundred rupees, yet the government is sitting with eyes closed: Deependra Hooda

पेट्रोल सौ और सरसों तेल दो सौ रुपये पार, फिर भी आंखें बंद किए बैठी है सरकारः दीपेंद्र हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Petrol hundred and mustard oil crossed two hundred rupees, yet the government is sitting with eyes closed: Deependra Hooda
कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। - फोटो : Sirsa
सिरसा। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि महंगाई बेलगाम हो चुकी है। सरकार गरीब आदमी को महंगाई के हथियारसे मार रही है। रसोई गैस के दामों की बढ़ोत्तरी से गरीब आदमी की समझ में आ गया है कि सरकार बार-बार नए गैस कंनेक्शन देने का ढ़िंढोरा क्यों पीट रही है। इसके पीछे सरकार की मंशा गरीबों की जेब खाली करने और सरकारी खजाना भरने की है। सांसद दीपेंद्र सिरसा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। वे कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने सिरसा आए थे।
विज्ञापन

सांसद ने करनाल में किसानों पर बर्बरलाठी चार्ज का आदेश देने वाले एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय तबादला किए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसा करके सरकार जनता की आंखों में धूल झोंकने का कामकर रही है। इससे ये प्रमाणित होता है कि किसानों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज सरकार के इशारे पर हुआ है और खुद मुख्यमंत्री ने एसडीएम काबचाव करके साबित कर दिया है कि सरकार इसमें शामिल है।
विज्ञापन

सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही सरकार ने गैस के दाम में 25 रुपये की वृद्धि करके आम लोगों को करारा झटका दिया है। महंगाई की चौतरफा मार से लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि केवल सिरसा जिले की बात करें तो यहां एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत 915 रुपये और फतेहाबाद जिले में 912 रुपये पर पहुंच गई है। सरकार गरीब आदमी की जेब पर डाका डालकर अपना खजाना भर रही है। भाजपा सरकार स्पष्ट करें कि पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री से उसने कितने लाख करोड़ रुपये की कमाई की है और ये सारा पैसा कहां गया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वह आमजन के प्रति असंवेदनशील बनी हुई है। पेट्रोल सौ रुपये के पार पहुंच गया है। सरसों तेल दो सौ रुपये के पार बिक रहा है और अब घरेलू गैस की बढ़ी कीमतें, फिर भी आंखें बंद किए बैठी है सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के स्तंभ थे होशियारी लाल
सांसद दीपेंद्र हुड्डा वीरवार को होशियारी लाल शर्मा के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि स्व. होशियारी लाल शर्मा सिरसा में कांग्रेस पार्टी के बड़े स्तंभ थे। उनकी सादगी और नेक दिली के हम सभी कायल हैं। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को जो क्षति हुई है उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। इस अवसर पर डबवाली से विधायक अमित सिहाग, कालांवली से विधायक शीशपाल केहरवाल, डॉ. केवी सिंह, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, पूर्व विधायक जरनैल सिंह, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, मलकीत सिंह मौजूद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed