फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People's memory is decreasing due to changing lifestyle and drug addiction.

Sirsa News: बदलती जीवन शैली और नशे की लत के कारण घट रही लोगों की याददाश्त

Sat, 21 Sep 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 21 Sep 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
People's memory is decreasing due to changing lifestyle and drug addiction.
सिरसा। बदलती जीवन शैली और नशे के कारण के कारण जिले के नागरिक अल्जाइमर की चपेट में आ रहे हैं। इस कारण लोगों की याददाश्त कम हो रही है। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 8 से 10 मरीज अल्जाइमर की बीमारी के आ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार पहले यह बीमारी बुजुर्गों में देखी जाती थी, लेकिन नशे की लत के कारण अब लोगों में 40 वर्ष की उम्र के बाद ही अल्जाइमर की बीमारी हो रही है।
विज्ञापन

जिले में महिलाओं के मुकाबले पुरुष अल्जाइमर की अधिक चपेट में आ रहे हैं। यह नहीं एल्कोहल, धूम्रपान व नशे के सेवन के कारण यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है। बदलते खानपान, फास्ट फूड का अधिक सेवन व नशे की प्रवृति के कारण अल्जाइमर के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। उम्र बढ़ने के साथ इस बीमारी का खतरा बढ़ता जाता है। बीमारी के कारण बातों को भूलना, आखों में धुंधलापन और देखने में परेशानी होती है। अल्जाइमर का सीधा असर दिमाग पर होता है, जो दिमाग के कार्यों को प्रभावित करता है। जिससे लगभग पूरे शरीर का हिस्सा प्रभावित होता है।
विज्ञापन




धीरे-धीरे दिमाग काम करना बंद कर देता है
अल्जाइमर के कारण मरीज की याददाश्त कमजोर हो जाती है। आखों की रोशनी कम होने लगती है, वह अजीब बातें करने लग जाता है। धीरे-धीरे दिमाग काम करना बंद कर देता है। कभी कभार तो मरीज अपना नाम तक भूल जाता है। उसे कुछ भी याद नहीं रहता है। खास बात यह है कि जिसको यह बीमारी लग जाती है तो उसे जीवनभर दवा लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





अल्जाइमर की चपेट में आने से पहले के लक्षण
नींद कम आती है, बार-बार बातों को भूलना
चिंता करना और ज्यादा सोचना
एक बात को बार-बार दोहराना
राजमर्रा के कामों को जैसे मोबाइल नंबर भूलना, कपड़ें कौन से पहने है ये भी भूलना
कार्य की मैनेजमेंट में परेशानी
किसी भी बात पर ध्यान केंद्रित न कर पाना।






ये बरतें सावधानियां
दिमाग पर दबाव या परेशानी महसूस हो तो मरीज को तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।
खानपान पर ध्यान दें, ज्यादा मीठा, ज्यादा नमकीन, मसालेदार भोजन न खाएं।
अच्छी नींद लेना जरूरी है।
दिमाग को तनाव मुक्त रखें, ज्यादा चिंता न करें।
परिवार को समय दें, संवेदनशील बनें।
शराब का ज्यादा सेवन न करें।
चिकित्सक के अनुसार समय पर दवाओं का सेवन करें।





जिन मरीजों को शुरुआत में लक्षण दिखाए दे तो बिना देरी किए तुरंत चिकित्सक के पास जाएं और इलाज लें। जितना जल्दी इसका इलाज शुरू होगा उतना इस बीमारी पर नियंत्रण हो पाएगा। -- डाॅ. पंकज शर्मा, मनोरोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed