{"_id":"67e04f3e666379881d0db76a","slug":"people-wishing-to-go-abroad-should-contact-only-government-recognized-agents-sp-sirsa-news-c-128-1-slko1008-135127-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार से मान्यता प्राप्त एजेंट से ही संपर्क करें विदेश जाने के इच्छुक लोग : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार से मान्यता प्राप्त एजेंट से ही संपर्क करें विदेश जाने के इच्छुक लोग : एसपी
Sun, 23 Mar 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
फर्जी ट्रैवल एजेंटों से सावधान रहने के लिए डबवाली पुलिस ने जारी किया परामर्श
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। एसपी सिद्धांत जैन ने नौकरी, शिक्षा या घूमने के लिए विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए परामर्श जारी किया है। उन्होंने बताया कि जागरूकता के अभाव में कई फर्जी ट्रैवल एजेंट इसके लिए लाखों रुपये की ठगी कर रहे हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। विदेश जाने के लिए वीजा लगवाने से पहले संबंधित एजेंट के बारे में पूरी जानकारी लें और सरकार से मान्यता प्राप्त एजेंट की ही सेवाएं लें।
एसपी ने बताया कि कई लोगों में विदेश जाने की चाह होती है। लोगों की इस इच्छा का फायदा उठाकर फर्जी ट्रैवल एजेंट वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विज्ञापन देकर लोगों से संपर्क करते हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित नकली यात्रा विज्ञापनों का जवाब देने वालों को ये लोग झांसे में फंसा लेते हैं। ऐसे एजेंट कई प्रकार का लालच देकर रुपये हड़प लेते हैं। इसलिए हमें ऐसे भ्रामक विज्ञापनों से बचकर रहना चाहिए।
कई एजेंट आम लोगों को अवैध तरीके से दूसरे सीमावर्ती देशों में भी भेज देते हैं। इसके लिए डंकी रूट का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में थोड़ी-सी सावधानी आपको ऐसे ठगों का शिकार होने से बचा सकती है।