फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People suffering due to heat, demand for electricity increased by 40 lakh units

Sirsa News: गर्मी से लोग हुए बेहाल, 40 लाख यूनिट बढ़ी बिजली की मांग

Sat, 15 Jun 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 15 Jun 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
People suffering due to heat, demand for electricity increased by 40 lakh units
सिरसा। नौतपा के बाद बीच में हुए मौसम में बदलाव के बाद तापमान में फिर से लगातार बढ़ोतरी जारी है। शुक्रवार को जिले का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जिसके चलते आमजन बेहाल नजर आया। वहीं नागरिक अस्पताल में भी गर्मी के कारण ओपीडी बढ़ गई है। प्रतिदिन 300 से 400 ओपीडी बुखार, दस्त व सिर दर्द की हैं। वहीं बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की खपत भी बढ़ गई है। जिले में जहां 60 लाख यूनिट की मांग थी, अब वह बढ़कर 1 करोड़ यूनिट हो गई है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी से आम जनजीवन बेहाल है। सुबह 7 बजे के बाद से ही धूप लोगों को परेशान कर रही है। घर में लगे पंखे भी राहत पहुंचाने की जगह गर्म हवाएं दे रहे हैं। दिन के समय होने वाली सीधी धूप से लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर रही है। अस्पतालों में बीमारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं बिजली को बढ़े लोड के कारण शहरी क्षेत्र में कट लगने से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी में एसी भी राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
विज्ञापन


भीषण गर्मी के चलते बिजली की खपत भी बढ़ गई हैं। बारिश के साथ प्रतिदिन यूनिट की खपत 60 लाख हो गई थी। पिछले तीन दिनों से खपत दोबारा बढ़ने के कारण 1 करोड़ यूनिट प्रतिदिन हो गई है। सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण हो रही है। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहने के कारण रातें गर्म हो रही है। जिसके कारण बिजली की मांग बढ़ रही है। जिसके कारण निगम को रात में कट लगाने पड़ रहे हैं। हालांकि ये कट आधा घंटा से एक घंटे तक के लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार पर दिख रहा असर

भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर व्यापार पर पड़ रहा है। भीषण गर्मी के चलते लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। जिसके चलते बाजारों में रौनक कम हो गई है। सुबह 7 बजे से ही भीषण गर्मी पड़ने लगती है और देर शाम तक तपिश रहती है। शाम को सूर्य अस्त होने के बाद ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।



न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं इस दौरान शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ाेतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह मौसम में कोई बदलाव नहीं आए और गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed