फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People should take precautions to reduce the effects of heat wave

Sirsa News: लू के प्रभाव को कम करने के लिए सावधानियां बरतें आमजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
People should take precautions to reduce the effects of heat wave
सिरसा। जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर जिलावासियों से आह्वान किया है कि वे लू से बचने के लिए जरूरी बचाव, उपाय व सावधानियां बरतें। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि लू शारीरिक तनाव के साथ-साथ यह जानलेवा भी हो सकती है। लू के प्रभाव को कम करने और इसके कारण गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतें।
विज्ञापन


स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान के लिए समाचार पत्र पढ़ें, रेडियो सुनें, टीवी देखें ताकि अपने क्षेत्र में गर्मी की तीव्रता का पता रहे। पर्याप्त पानी पीएं, हल्के रंग के ढीले और छिद्रपूर्ण सूती कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय काला चश्मा, छाता, पगड़ी, दुपट्टा, टोपी, जूते या चप्पल पहनें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी जरूर रखें।
विज्ञापन

घर में बने पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें, जो शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, दौरे जैसे लू, घमौरिया के संकेतों को पहचानें। यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। अपने घर को ठंडा रखें। धूप से बचने के लिए दिन के दौरान पर्दे, शटर का उपयोग करें किंतु रात में खिड़कियां खुली रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंखे का प्रयोग करें और ठंडे पानी से नहाएं। कार्यस्थल के पास ठंडा पेयजल उपलब्ध रखें। श्रमिक सीधी धूप से बचने के लिए जरूरी सावधानी बरतें। कार्य के लिए दिन के कम तापमान वाले समय का चयन करें। बाहरी गतिविधियां कम करें। गर्भवती महिलाओं और श्रमिकों को गर्मी से बचाव पर अतिरिक्त ध्यान देना चाहिए।

भारी या तंग कपड़े पहननें से बचें

धूप में बाहर जाने से बचें, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर न निकलने का प्रयास करें। गहरे, भारी या तंग कपड़े पहनने से बचें। बाहरी तापमान अधिक होने पर कठोर श्रम वाली गतिविधियों से बचें। अधिक गर्मी के समय खाना पकाने से बचें। खाना पकाने के क्षेत्र को पूरी तरह से हवादार बनाएं। शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय पीने से बचें। उच्च प्रोटीन वाले और बासी भोजन न करें। बच्चों और पालतू जानवरों को अकेला न छोड़ें। पशुओं को छाया में रखें और उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed