फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People of the ward said- tubewell is bad, no one listens

Sirsa News: वार्ड के लोग बोले- टयूबवेल खराब, कोई नहीं करता सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
People of the ward said- tubewell is bad, no one listens
सिरसा। बेगू रोड पर स्थित डाॅ. वेद बेनीवाल वाली गली में पेयजल की समस्या से परेशान होकर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। तीन वार्डों के लोगों ने जमकर नारेबाजी की, क्योंकि कई दिनों से टयूबवेल खराब होने से उन्हें पीने को पानी नहीं मिल रहा था। लोगों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जन स्वास्थ्य विभाग के जेई मौके पर पहुंचे और समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया। बेगू रोड पर स्थित वार्ड नंबर 15, 16 व 17 में ट्यूबवेल के पानी की सप्लाई होती है। कुछ दिनों से मोटर खराब होने के कारण एरिया की डाॅ. वेद बैनीवाल सहित अन्य गलियों में पानी सप्लाई नहीं हो रहा है। इसी से नाराज लोगों ने रविवार को प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि डेढ़ साल से उन्हें पेयजल किल्लत का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों को शिकायत देते हैं तो अधिकारी सुनवाई नहीं करते। महज खानापूर्ति कर देते हैं। लंबे समय से समस्या जैसे की तैसे बनी हुई है। मजबूर होकर टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। इस संबंध में वार्ड के पार्षद और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन






इस दौरान मौके पर पहुंचे जन स्वास्थ्य विभाग के जेई हेमंत कुमार ने बताया कि बेगू रोड की गलियों में पानी की सप्लाई ट्यूबवेल से होती है। मोटर खराब होने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो पाई थी। अब मोटर की मरम्मत हो गई है। क्षेत्र में जल्द ही पेयजल की सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed