फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People did road jam due to lack of water supply in the colony

Sirsa News: कॉलोनी में पानी की सप्लाई नहीं होने पर लोगों ने किया रोड जाम

Thu, 13 Jul 2023 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 13 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
People did road jam due to lack of water supply in the colony
रोड जाम कर वार्डवासी नारेबाजी करते हुए। 
ऐलनाबाद। शहर की डबवाली रोड स्थित शहीद उधम सिंह कॉलोनी में पिछले कई दिनों से पानी सप्लाई न होने से गुस्साए कॉलोनीवासियों ने वीरवार सुबह रोड जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। घंटों रोड जाम करने के बाद भी कोई अधिकारी लोगों से मिलने के लिए नहीं आए।
विज्ञापन

वीरवार सुबह करीब 8 बजे लोगों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। वार्डवासी वीर सिंह, सेवक सिंह, काका सिंह व हरदेव ने बताया कि पिछले काफी दिनों से कॉलोनी में पानी नहीं आ रहा है। जिसको लेकर कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के चक्कर काट चुके हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों को कई बार फोन भी लगाया। लेकिन किसी का फोन स्विच ऑफ आया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। जिसको लेकर बुधवार को पार्षद सत्यनारायण पांडिया के साथ भी संबंधित विभाग में पानी की समस्या को लेकर मौखिक बोलकर आए कि पिछले काफी दिनों से कॉलोनी में पानी नहीं आ रहा है। इस दौरान अधिकारियों ने पानी छोड़ने की बात भी की। लेकिन कॉलोनी में पानी नहीं आया। इसको लेकर वीरवार को गुस्साए लोगों ने रोष जाहिर करते हुए रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन


समाधान के बाद खोला रोड जाम

रोड जाम की सूचना मिलने पर एसएचओ सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे तथा उपस्थित सभी कॉलोनीवासियों की समस्या को सुना। जिसके बाद उन्होंने कॉलोनीवासियों को शांति बनाए रखने के लिए कहा और संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की। इसके बाद कॉलोनी में तुरंत पानी छोड़ने को कहा। कुछ समय बाद ही कॉलोनी में पानी आ गया। जिसके बाद कॉलोनी वासियों ने थाना प्रभारी सुरेश कुमार का धन्यवाद किया और रोड जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed