{"_id":"6352de3736d7227a267cb74e","slug":"people-between-the-ages-of-20-and-40-are-getting-dengue-positive-sirsa-news-hsr6452817133","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 से 40 वर्ष की आयु वाले लोग मिल रहे हैं डेंगू पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 से 40 वर्ष की आयु वाले लोग मिल रहे हैं डेंगू पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। मौसम में बदलाव होने के साथ ही अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में अब तक डेंगू के कुल 80 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 20 से 40 वर्ष की आयु वाले सबसे अधिक डेंगू पीड़ित मिले हैं। वहीं शुक्रवार को भी जिले में दो डेंगू मरीज मिले हैं। इनमें एक मरीज सिरसा शहर तो दूसरा कालांवाली से है। सरकारी अस्पताल में अभी चार मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि निजी अस्पतालों में काफी मरीज दाखिल हैं।
मौसम ठंडा होने के बाद अब मच्छर भी पहले से अधिक पनपना शुरू हो चुके हैं। जिसके चलते लोग तेजी से मच्छरों का शिकार हो रहे हैं। जिले में अब तक 80 लोग डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर माह सर्वे किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 600 लोगों के एलाइजा के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें से 80 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कुल 1583 घरों को लारवा मिलने पर नोटिस जारी किए गए हैं। राहत की बात यह है कि जिले में अभी तक किसी की भी डेंगू के कारण मौत नहीं हुई है। जिले में जिस क्षेत्र में डेंगू पॉजिटिव मिल रहा है नगर परिषद वहां पर फॉगिंग कर रहा है। नगर परिषद कर्मचारी हर रोज दो से तीन स्थानों पर फॉगिंग कर रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने 30 बेड किए आरक्षित, पहुंच रहे कम मरीज
जिले में डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल में 30 बेड डेंगू मरीजों का इलाज करने के लिए आरक्षित किए गए हैं। सरकारी अस्पताल में कम मरीज ही इलाज लेने के लिए पहुंच रहे हैं। नागरिक अस्पताल में अभी केवल चार मरीजों को ही इलाज चल रहा है। जबकि काफी संख्या में मरीज निजी अस्पतालों में इलाज ले रहे हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त ने शहर में दोबारा से फॉगिंग करवाने के लिए लिखा पत्र
शहर में दोबारा से फॉगिंग करवाने के लिए अब उपायुक्त ने नगर परिषद को पत्र लिखा है। जिसके बाद नगर परिषद कर्मचारियों ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। नगर परिषद के पास अभी भी हर रोज तीन से चार शिकायतें पहुंच रही हैं। जिसके बाद कर्मचारियों की ओर से वहां पर फॉगिंग करवाने का काम किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तैयारी
कुल डेंगू मरीज : 80
अब तक लिए सैंपल : 600
अक्तूबर में घरों का सर्वे : 75000
अब तक नोटिस: 1583
अक्तूबर में नोटिस : 250
मलेरिया : 07
जिले में अब तक डेंगू के 80 मरीज मिले हैं। लगातार गांवों व शहर में सर्वे करवाया जा रहा है। जिन स्थानों पर लारवा मिला है वहां के आसपास के घरों को नोटिस जारी किए गए हैं। अस्पताल में मरीजों को इलाज करने के लिए 30 बेड आरक्षित किए गए हैं।
-डॉ. संजय कुमार, महामारी जिला अधिकारी, सिरसा।

मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग करते नगर परिषद के कर्मचारी ।- फोटो : Sirsa